जयंती. राजनीतिक दलों व संगठनों ने महापुरुषों को किया याद
Advertisement
गांधी विचार को करें आत्मसात
जयंती. राजनीतिक दलों व संगठनों ने महापुरुषों को किया याद गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव व अन्य. बेतिया : जिला जदयू कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शेद आलम उर्फ फिरोज आलम के नेतृत्व […]
गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव व अन्य.
बेतिया : जिला जदयू कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शेद आलम उर्फ फिरोज आलम के नेतृत्व में जदयू के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लालबहादूर शास्त्री व चंपारण के गांधी प्रजापति मिश्र के श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. मंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गांधी का त्याग, बलिदान व योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है. आज गांधी के आदर्श अपना कर ही हम समाज व देश हीत में कार्य करे,
तभी आपसी सौहार्द को बनाये रख सकते हैं. मंत्री ने कहा सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने बाल-विवाह व दहेज मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया है. के पर अनिल कुमार झा, अब्बास अंसारी, असलम खां हक्की, शत्रुघ्न कुशवाह, मधु सिंह, मुस्तरी बेगम, हृदयानंद सिंह, चंद्रकांति देवी, अशोक ओझा आदि मौजूद रहे. वही बापू की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को शहर में बाइक रैली निकाली गयी. बाइक रैली भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर शहर के सुप्रिया रोड, छावनी, आर्य समाज रोड, राजड्योढ़ी, सोआबाबू चौक, लाल बाजार, तीन लालटेन चौक होते हुए पिंजला पोल गौशाला पहुंची. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद बाइक रैली हरिवाटिका चौक पहुंची. यहां गांधी जी के प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया.
मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, रवि सिंह, उमाकांत सिंह, पन्ना लाल साह, मनोज सिंह, लालबाबू राय, किशोर सिंह, हृदयनारायण प्रसाद, रामजी यादव, सत्येन्द्र सिंह, छठू शर्मा, राजू ठाकुर, मुकेश सहाय, राजू लहेरी, सुरेश दास, राधेश्याम पटेल, राजेश सोनी, सुरेश महतो आदि मौजूद रहे.
उधर केदार आश्रम के सभागार में कांग्रेसियों की ओर से गांधी, शास्त्री, प्रजापति िमश्र की जयंती मनायी गयी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के इन महान विभूतियों को याद किया.मौके पर महमूद आलम खान, अब्दुल कलाम जौहरी, विजय कुमार पुष्प, उमेश पटेल, अब्दूल रशीद, सुबोध कुमार वर्मा, शौकत रेजा,
इस्तेयाक अहमद आदि मौजूद रहे. छात्र जदयू की ओर से गांधी जयंती पर बाल-विवाह, दहेज उन्मूलन एवं स्वच्छता का संकल्प लिया गया. कार्यकर्ताओं ने हरिवाटिका चौक स्थित बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण का शपथ लिया. मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव, रंजन कुशवाहा, सुनील चौधरी, चंदन गुप्ता, भूषण कुमार, दिनेश,अनुराग सिंह, जगमोहन, नीतेश, राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement