बीपीएससी की परीक्षा में जिले के छह शिक्षक चयनित

Published at :10 Apr 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी की परीक्षा में जिले के छह शिक्षक चयनित

बेतियाः बिहार लोक सेवा आयोग की हाइ स्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के लिए ली गयी परीक्षा में जिले के छह शिक्षकों ने सफलता प्राप्त की है. लिखित परीक्षा में सफल रहे शिक्षकों का बीपीएससी की ओर से पिछले दिनों लिये गये साक्षात्कार में जिले के छह शिक्षक अंतिम रूप से प्रधानाध्यापक पद के […]

विज्ञापन

बेतियाः बिहार लोक सेवा आयोग की हाइ स्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के लिए ली गयी परीक्षा में जिले के छह शिक्षकों ने सफलता प्राप्त की है. लिखित परीक्षा में सफल रहे शिक्षकों का बीपीएससी की ओर से पिछले दिनों लिये गये साक्षात्कार में जिले के छह शिक्षक अंतिम रूप से प्रधानाध्यापक पद के लिए चयन किया गया.

चयनित शिक्षकों में राज इंटर कॉलेज के विश्वनाथ यादव, विक्रमा प्रसाद, कैलाश यादव, राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय बेतिया की फिरदौस बानो, केपी कन्या उच्च विद्यालय की उषा सल्वातोरी व उच्च विद्यालय दुखी छापर के सुरेंद्र कुमार शुक्ल शामिल हैं. बुधवार को हाइ स्कूल प्रधान पद के लिए चयनित शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से संघ भवन में सम्मानित किया गया. शिक्षकों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव म निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शिक्षकों की यह सफलता जिले सहित शिक्षक समाज के लिए गर्व की बात है. सबसे बड़ी खुशी बीपीएससी की अंतिम मेधा सूची में पश्चिम चंपारण जिले को मिले पहले स्थान की है.

जिसे राज इंटर कॉलेज के विश्वनाथ यादव ने प्राप्त किया है. सचिव भोट चतुर्वेदी ने कहा कि हाइ स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 50 फीसदी पद बीपीएससी द्वारा भरा जाता है. इसमें हमारे जिले के शिक्षक साथियों ने न केवल सफलता प्राप्त की है बल्कि कीर्तिमान भी बनाया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने की. मौके पर रामेश्वर सिंह, एमएम त्रिपाठी, केके शुक्ला, भरत झा, राम नारायण झा, वशिष्ठ उपाध्याय, प्रतिमा श्रीवास्तव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन