Heavy Rain Alert: 18 से 23 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Dec 2025 4:02 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी, शीतलहर, कोहरा और बारिश का दौर जारी रह सकता है. 18 से 22 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है. कड़ाके की सर्दी, कोल्ड वेव और घने कोहरे के बीच बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 18 से 23 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. अनुमान है कि 17 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर भारत समेत कई इलाकों में घना कोहरा

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई और इलाकों में 18 से 22 के दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा जमने की संभावना है.
  • उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 18 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.
  • पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 18 से 22 और हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड में 18 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

न्यूनतम तापमान में हो सकता है इजाफा

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
  • अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
  • अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.
  • अगले 7 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

Also Read: Cold Wave Alert: उत्तर भारत में गलन भरी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola