विद्युत सप्लाई जोड़ने को लेकर सबग्रिड पर गुस्साये ग्रामीणों ने किया हंगामा

Published at :04 Aug 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई जोड़ने को लेकर सबग्रिड पर गुस्साये ग्रामीणों ने किया हंगामा

भितहां : गुरुवार को भितहा में बने सबग्रिड में मधुबनी प्रखंड के घघवा पिपरहवा रूपही बरवा के दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया. इन ग्रामीणों ने मधुबनी के इन गांवों को जोड़ने के लिए गुलरिया सबग्रिड पर हंगामा किया.वहीं बिजली सप्लाई दिलवाने के लिए बिजली कर्मियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गये. कर्मियों को […]

विज्ञापन

भितहां : गुरुवार को भितहा में बने सबग्रिड में मधुबनी प्रखंड के घघवा पिपरहवा रूपही बरवा के दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया. इन ग्रामीणों ने मधुबनी के इन गांवों को जोड़ने के लिए गुलरिया सबग्रिड पर हंगामा किया.वहीं बिजली सप्लाई दिलवाने के लिए बिजली कर्मियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गये. कर्मियों को मजबूरन मुख्यगेट बंद करना पड़ा. मधुबनी प्रखंड के लिए अलग सबग्रिड बना हुआ है फिर भी मधुबनी के लोग यहां पहुंचकर हंगामा किये.

इसकी सूचना पर भितहा के लोग जब वहां पहुंच विरोध किये तब जाकर मधुबनी के लोग वहां से चंपत हो गये. भितहा के अभी सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है. ऐसी स्थिति में भितहा के लोगों का कहना है कि मधुबनी को क्या भितहा सबग्रिड से जोड़ना न्याययोचित है ? वहीं भितहा सबग्रिड के एसबीओ बटन परिचालक राजकुमार गौतम ने बताया कि मधुबनी के लोग सुबह से अनावश्यक दबाव बनाकर मधुबनी के गांवों को जोड़ने का दबाव बना रहे थे. इधर भितहा के लोगों का कहना है कि भितहा सबग्रिड से मधुबनी को किस परिस्थिति में जोड़ा जायेगा. इन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रोजेक्ट के वरीय अधिकारियों को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन