पार्षद दें सहयोग शहर रहेगा स्वच्छ

Updated at : 02 Aug 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षद दें सहयोग  शहर रहेगा स्वच्छ

तैयारी. ओडीएफ को लेकर हुई मैराथन बैठक शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करें जमादार व सर्वेयर बेतिया : वार्ड पार्षद अगर हर स्तर पर सहयोग दें,तो अपने शहर को जल्द ही स्वच्छ व सुंदर बना दिया जायेगा. मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में वार्ड पार्षद, वार्ड जमादार व सर्वेयरों के साथ […]

विज्ञापन

तैयारी. ओडीएफ को लेकर हुई मैराथन बैठक

शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार
करें जमादार व सर्वेयर
बेतिया : वार्ड पार्षद अगर हर स्तर पर सहयोग दें,तो अपने शहर को जल्द ही स्वच्छ व सुंदर बना दिया जायेगा. मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में वार्ड पार्षद, वार्ड जमादार व सर्वेयरों के साथ बैठक के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ विपिन कुमार ने कही.
उन्होंने बैठक में बताया कि शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर को डेड लाइन निर्धारित किया गया है. इसके लिए सबसे ज्यादा अहम सहयोग वार्ड पार्षद की होगी.
वही वार्ड नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मी, वार्ड जमादार व सर्वेयरों को सख्त लहजे में कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शौचालय विहिन लाभुक यानि परिवारों की हर हाल में सूची तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया. साथ ही चयनित लाभार्थियों द्वारा शौचालय निर्माण की गति तेज कराने व भौतिक सत्यापन की बात कही. राशि ले शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों की सूची तैयार करने की बात कही व उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही. बैठक में सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन, मिशन मैनेजर मणिशंकर, जेई सुजय सुमन, संजीव कुमार,वार्ड पार्षद, वार्ड जमादार व सभी सर्वेयर मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन