शहर को ओडीएफ बनाने में स्कूलों की नहीं है रुचि

Updated at : 01 Aug 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को ओडीएफ बनाने में स्कूलों की नहीं है रुचि

बेतिया : शहर को शौच मुक्त बनाने में विद्यालय रुचि नहीं दिखा रहे हैं. जबकि विद्यालयों को शौचालय निर्माण कराने या शौचालय की व्यवस्था को लेकर डीएम लोकेश कुमार सिंह व नगर प्रशासन ने अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था. निर्देश के बावजूद शहर के एक भी प्राथमिक, मध्य व हाइस्कूलों की ओर से […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर को शौच मुक्त बनाने में विद्यालय रुचि नहीं दिखा रहे हैं. जबकि विद्यालयों को शौचालय निर्माण कराने या शौचालय की व्यवस्था को लेकर डीएम लोकेश कुमार सिंह व नगर प्रशासन ने अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था.

निर्देश के बावजूद शहर के एक भी प्राथमिक, मध्य व हाइस्कूलों की ओर से नगर परिषद को रिपोर्ट नहीं दिया गया है. विद्यालयों के उदासीनता के कारण शहर को 2 अक्टूबर तक पूर्णत: ओडीएफ घोषित करने पर ग्रहण लग गया है. यह तथ्य सोमवार को शहर को ओडीएफ घोषित करने को लेकर हुई बैठक में सामने आया है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी डाॅ विपिन कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है. सिटी मैनेजर व जेइ को सभी सरकारी व निजी विद्यालयों शौचालय की भौतिक स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही स्कूल प्रबंधन से इसमें सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही.
इओ ने सभी वार्डों में हो रहे शौचालय निर्माण की भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश सिटी मैनेजर व जेइ को दिया. वही शौचालय निर्माण के लिए राशि लेकर निर्माण नहीं कराने वाले लाभार्थियों से राशि वापस कराने व उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही शौचालय विहिन लाभार्थियों की सूची एक सप्ताह के अंदर वार्ड जमादार, तहसीलदार व सर्वेयरों को देने का निर्देश दिया. निर्धारित अवधि में सूची नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. बैठक में वर्तमान में 1283 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की राशि देने, अब तक 800 शौचालय विहिन लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त होने की बात बतायी गयी. इओ ने शौचालय विहिन परिवारों की सूची बनाकर उनका आवेदन हर हाल में निर्धारित तिथि तक स्वीकृत करने की बात कही. ताकि शहर को दो अक्टूबर तक ओडीएफ घोषित किया जा सके. बैठक में सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन, मिशन मैनेजर मणिशंकर, जेइ सुजय सुमन, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन