लोक संघर्ष समिति का सत्याग्रह स्थगित खास बातें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

10 जून को आयोजित था धरना का कार्यक्रम डीएम के आश्वासन एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के कारण लिया गया निर्णय बेतिया : बहुअरवा कांटा अंचल बगहा 1 में लोकसंघर्ष समिति द्वारा आगामी 10 जून को आयोजित होनेवाले सत्याग्रह को स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए लोक संघर्ष समिति के पंकज, आजाद आलम, […]
विज्ञापन
10 जून को आयोजित था धरना का कार्यक्रम
डीएम के आश्वासन एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के कारण लिया गया निर्णय
बेतिया : बहुअरवा कांटा अंचल बगहा 1 में लोकसंघर्ष समिति द्वारा आगामी 10 जून को आयोजित होनेवाले सत्याग्रह को स्थगित कर दिया गया है.
इसकी जानकारी देते हुए लोक संघर्ष समिति के पंकज, आजाद आलम, सोहन राम अमर राम आदि ने बताया कि भूमि सुधार के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा और प़चंपारण के समाहर्ता द्वारा समिति के मांगों के प्रति गंभीरता को देखते हुए बहुअरवा फार्म पर होनेवाले सत्याग्रह को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.
उन्होंने बताया कि समाहर्ता ने 6 जून की वार्ता में बताया है कि वे आठ सिलिंग वादों में संलिप्त भूमि के वितरण का आदेश जारी कर चुके है. बिन्दौलिया, रमपुरवा, और बलुआ मूरल राय के गैरमजरुआ मालिक भूमि के पर्चाधारियों को दख देहानी कराने के लिए बगहा एवं बेतिया के एसडीओ को निदेश दिया जा चुका है. डुमरिया के शाही जी और मच्छरगांवा के विंदा देवी के सिलिंग वादों कीलगातार सुनवाई चल रही है. समाहर्ता ने यह भी बताया कि राजस्व मंत्री के कोर्ट में चल रहे हरिनगर चीनी मिल के सिलिंग वाद में वे अपना जबाब भेज रहे है. उम्मीद है कि जून माह में हीं इसका फैसला आ जायेगा.
सलहा और रेवतीकांत दूबे केस के भी जबाब तैयार हो रहे है. पंकज ने बताया कि लोक संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार से मांग की है. चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को भूमि सुधार वर्ष घोषित करते हुए मुख्यमंत्री अपने एलान और समाहर्ता अपनी गंभीरता को सिस्टम की कमियों पर विजय पाने में लगावे. बैठक के अंत में मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलनकारियों में से पांच किसानों की हत्या की घोर निंदा की गयी और देशभर में चल रहे किसान आंदोलन की मांगों के सर्मथन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में शैलेंद्र कुमार सिहा, हेमंत, प्रो़ प्रकाश्ज्ञ अमर राम, पंकज, सोहन राम, आजाद आलम, चुनी राम, गोपी राम संत राम सुरेश राम आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




