वार्ड छह के पार्षद की सदस्यता पर बढ़ा खतरा

Published at :07 Jun 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड छह के पार्षद की सदस्यता पर बढ़ा खतरा

बेतिया : शहर के वार्ड संख्या-6 से नवनिर्वाची वार्ड पार्षद उर्मिला देवी की सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है. कारण कि वार्ड पार्षद पर नामांकन के समय उम्र सीमा में फर्जीवाडा करने की बात बतायी गयी है. इस बावत विगत चुनाव में वार्ड पार्षद की प्रतिद्वंदी रही वीरेन्द्र महतो की पत्नी गिरजा देवी ने राज्य […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के वार्ड संख्या-6 से नवनिर्वाची वार्ड पार्षद उर्मिला देवी की सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है. कारण कि वार्ड पार्षद पर नामांकन के समय उम्र सीमा में फर्जीवाडा करने की बात बतायी गयी है. इस बावत विगत चुनाव में वार्ड पार्षद की प्रतिद्वंदी रही वीरेन्द्र महतो की पत्नी गिरजा देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग से उम्र में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की थी. राज्य निर्वाचन आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम लोकेश कुमार सिंह को कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

आयोग के सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि वार्ड संख्या-6 की पार्षद उर्मिला देवी के स्तर से दाखिल नामांकन पत्र में खुद को मैट्रिक पास होने व उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर अपनी जन्म तिथि 15 जनवरी 1971 बतायी गयी है. आरोप है कि उक्त पार्षद अपनी उम्र के 60 साल होने के दावा करके वे बीते पांच साल से इंदिरा गांधी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धा पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही हैं. इतना हीं नहीं पार्षद ने खिलाफ मुंसफ कोर्ट में जारी इजराय वाद का ब्योरा भी छुपाया है.
इसके अलावे उनके प्रस्तावक राजू प्रसाद की ओर से दाखिल शपथ पत्र में अपने विरुद्ध जारी आपराधिक मुकदमे का उल्लेख नहीं करने का आरोप है. इधर डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयेाग के सचिव के पत्र के आलोक में तत्थों की जांच कराई जा रही है. आरोप सही पाए जाने पर पार्षद व उनके प्रस्तावक के विरूद्ध आयोग को रिपोर्ट के साथ विधि संमत कार्रवाई की जायेगी.
नवनिर्वाचित पार्षद पर
उम्र में फर्जीवाड़ा करने
का लगा आरोप
शिकायत पर निर्वाचन आयोग हुआ सख्त
जिलािधकारी को दिया कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन