बिहार के इस जिले में 21 दिसंबर तक स्कूल बंद, पूरे राज्य में ठंड का दिखेगा असर, रहें सावधान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2025 7:59 PM
सांकेतिक फोटो
School Closed: समूचे बिहार में ठंड से लोग परेशान हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसी बीच बिहार के एक जिले में 21 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का निर्देश जारी हुआ है.
School Closed: मोतिहारी जिले में लगातार जारी शीतलहर और बढ़ती ठंड का असर अब बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. DM सौरभ जोरवाल ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 21 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ठंड और मौसम की खराब स्थिति से उन्हें कोई नुकसान न हो. जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हालात के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा.
होगी कार्रवाई
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी शीतलहर से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है. प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश के बावजूद अगर कोई स्कूल या कोचिंग संस्थान खुले पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पहले से निर्धारित परीक्षाओं पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा. परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी. जिला प्रशासन ने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाएं और ज्यादा बाहर न निकलने दें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौसम का डबल अटैक
बिहार में मौसम ने डबल अटैक कर दिया है. एक तरफ कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है. इस पर पछुआ हवा अलग से लोगों को कंपाने लगी है. कोहरे और पछुआ हवा के कारण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड का यह तेवर देख मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है.
बीते गुरुवार की शाम से अचानक ठंड तेज हुई और शुक्रवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा. आसमान में बादलों का बसेरा बना रहा. पछुआ सुबह से ही ठिठुराती रही.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गयी है.
मौसम विभाग ने ठंड को लेकर आगाह करते हुए आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. आम लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने, अनावश्यक खुले में नहीं जाने, बहुत जरूरी न हो तो सफर नहीं करने के साथ बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि आनेवाला दो दिन ठंड को लेकर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. तापमान में गिरावट के आसार हैं. इससे कोल्ड वेव जैसी नौबत भी आ सकती है. इस दौरान कोहरा और घना रह सकता है.
इसे भी पढ़ें: अगले 24 घंटे के दौरान थर-थर कांपेगा बिहार, 12 जिलों में रेड और 26 जिलों में येलो अलर्ट, देखिये लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










