मोतिहारी से शिवहर तक सीधी ट्रेन सेवा का रास्ता साफ, रेलवे मंत्रालय ने सर्वे को दी मंजूरी, जानें क्या होगा रूट

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bapudham Motihari to Sheohar New Rail Line: पूर्वी चंपारण और शिवहर के बीच रेलवे ने 51 किमी नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी है. इससे लाखों लोगों को सीधी सुविधा और रोजगार मिलेगा.

विज्ञापन

Bapudham Motihari to Sheohar New Rail Line: पूर्वी चंपारण और शिवहर के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब बापूधाम मोतिहारी से शिवहर तक सीधी ट्रेन सेवा का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है. इस लंबे समय से रुकी पड़ी योजना को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है. रेल मंत्रालय ने मोतिहारी-शिवहर के बीच नई रेल लाइन बनाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी दे दी है. यह रेल लाइन करीब 51 किलोमीटर लंबी होगी, जिससे इन दोनों जिलों के करीब 8 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

सर्वे का काम शुरू

रेलवे मंत्रालय ने सर्वे के लिए 72.15 लाख रुपये जारी किए हैं. सर्वे की ज़िम्मेदारी जिस एजेंसी को दी गई है उसने नरकटियागंज में अपना कंस्ट्रक्शन बेस भी बना लिया है. सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर परियोजना बनेगी और रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी. मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और फिर काम शुरू हो जाएगा.

कहां से कहां तक जाएगी यह रेल लाइन?

यह नई रेल लाइन चिरैया, ढाका और पताही जैसे इलाकों को जोड़ते हुए शिवहर तक जाएगी. साथ ही इसे शिवहर-सीतामढ़ी प्रस्तावित रेल लाइन से भी जोड़ा जाएगा, जिससे मोतिहारी से सीतामढ़ी के बीच करीब 70 किमी लंबी सीधी रेल सेवा शुरू हो सकेगी.

किन इलाकों को होगा फायदा?

इस नई रेल लाइन से पूर्वी चंपारण और शिवहर जिले के करीब 8 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा. इस रूट में लालबेगीया, मिश्रौलिया, चिरैया, नीरपुर, परतापुर, गंगा पीपर, ढाका, बखरी, चंपापुर, पताही, सुगा पीपर, कोहरिया और पंडाल चौक जैसे गांव शामिल हैं. हालांकि फाइनल रूट सर्वे के बाद तय होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बनेगा बड़ा रेल पुल

इस परियोजना में बूढ़ी गंडक नदी पर एक बड़ा रेल पुल भी बनेगा, सर्वे में भूमि अधिग्रहण, डिज़ाइन, स्टेशन, हाल्ट, अंडरपास, बड़े पुल, जैसे कई पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट

रोजगार के नए मौके

शिवहर से सीतामढ़ी के बीच 28 किमी लंबी लाइन का सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है और जमीन अधिग्रहण का काम भी चल रहा है. 11 मई को बागमती नदी के दक्षिण में 7.5 एकड़ जमीन रेलवे को सौंप दी गई. इस पूरी रेल परियोजना से मोतिहारी, चिरैया, ढाका, पताही, पिपराही और शिवहर के लोगों को बेहतर आवाजाही और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

18 साल बाद सपना होगा साकार

इस रेल परियोजना का प्रस्ताव सबसे पहले 2006-07 के रेल बजट में रखा गया था. तब इसकी लागत 221 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 926.09 करोड़ रुपये हो गई है. करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद अब इस क्षेत्र के लोगों को ट्रेन से सीधी यात्रा का अवसर मिलने जा रहा है इससे न सिर्फ आवाजाही में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा. (मानसी सिंह)

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन