महिला अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार, कागजात फाड़े

Updated at : 19 May 2017 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार, कागजात फाड़े

मोतिहारी : न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ता आरफा जमाल के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की. उन पर गलत आरोप लगाते हुए धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार किया. केस से संबंधित कागजात फाड़ दिये. घटना बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे की बतायी जा रही है. घटना को लेकर अधिवक्ता ने नगर थाना में आवेदन देकर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ता आरफा जमाल के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की. उन पर गलत आरोप लगाते हुए धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार किया. केस से संबंधित कागजात फाड़ दिये. घटना बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे की बतायी जा रही है. घटना को लेकर अधिवक्ता ने नगर थाना में आवेदन देकर नसरीन परवीन, उसकी मां मुन्नी बेगम सहित शहनाज बेगत व एक अज्ञात को आरोपित किया है.

सभी आरोपित बेलिसराय व नकछेद टोला के रहने वाले है.वही अधिवक्ता शहर के बनियापट्टी मोहल्ला की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया है कि परिवार न्यायालय न्यायधिश के चेंबर में अपने मवक्किल शमीम अनवर के खोरिस वाद संख्या 333/15 में जिरह कर रही थी. इस दौरान शमीम की पत्नी नसरीन परवरी सहित उसके परिजनों ने गलत आरोप लगाते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया.

गाली गलौज की, उसके बाद वाद से संबंधित कागजात छीन कर फाड़ दिया. न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव किया. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

पति-पत्नी के विवाद में एक पक्ष की तरफ से
लड़ रही हैं केस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन