गिरफ्तार शमीम को नेपाल से भारत लाने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पड़ताल. सिमरन मामले में अब तक दो हुए हैं गिरफ्तार मोतिहारी : ढाका आजाद चौक स्थित शमीम के घर से बरामद सिमरन मामले में पुलिस ने प्राथमिकी व अप्राथमिकी की करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित किया, जिसमें अब तक दो राजू व इशरार गिरफ्तार हुए. मुख्य आरोपित शमीम की गिरफ्तारी नेपाल में […]
विज्ञापन
पड़ताल. सिमरन मामले में अब तक दो हुए हैं गिरफ्तार
मोतिहारी : ढाका आजाद चौक स्थित शमीम के घर से बरामद सिमरन मामले में पुलिस ने प्राथमिकी व अप्राथमिकी की करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित किया, जिसमें अब तक दो राजू व इशरार गिरफ्तार हुए. मुख्य आरोपित शमीम की गिरफ्तारी नेपाल में हुई है, जिसे लोग प्रत्यारोपण नीति के तहत भारत लाने की मांग कर रहे है. घटना को ले कांड संख्या 43, 44/2015 ढाका थाना में दर्ज है. बरामद सिमरन ने शमीम पर गूंगे पिता राजू कुमार सिंह, माता रीना सिंह व भाई अमनदीप की हत्या का भी आरोप लगायी थी. शमीम मुख्य रूप से फेनहारा थाना के सिकंदरपुर गांव का निवासी है, जो ढाका आजाद चौक पर घर बना कर गलत धंधे में लिप्त रहता था.
न्यायालय द्वारा राजू मियां व इशरार को दोषी मुकर्रर करार दिया गया है. इसमें राजू जेल में था तो इशरार बेल पर था, जिसका बेल रद्द करते हुए दोषी मुकर्रर किया गया है. यह ढाका गांधी चौक स्थित डा मोतिउल्लाह का कंपाउंडर बताया जाता है. इस पर आरोप है कि यह सिमरन को प्रतिदिन नशे की सूई देकर बेहोश करने का काम करता था. सिमरन 2012-15 तक शमीम के कैदखाने में थी, जिससे अनैतिक कार्य भी कराया जाता था. सिगरेट से गुप्तांग को भी दाग दिया गया था, जो चिकित्सकों के रिपोर्ट से भी पुष्ट हो चुकी है.
प्राथमिकी व अप्राथमिकी आरोपित है शमीम
शमीम अख्तर- ढाका फेनहारा
शेर महमद-तत्कालिन मुखिया बारा शंकर
राजू मियां-शीतलपट्टी
मो. इशरार-करमोहना
दानिश खां-छतौनी बरियारपुर
खालिद-ढाका(सिलिगुड़ी)
अमीत-इनकम टैक्स गोलंबर पटना
चंदन-अब तक नाम पता न मालूम
दोषी मुकर्रर इशरार है कंपाउंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










