छतौनी उपकेंद्र के फीडरों में आज दूर होगी बिजली समस्या
Updated at : 09 May 2017 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

रोटेशन पर हो रही है बिजली की आपूर्ति चार फीडर हैं छतौनी उपकेंद्र में मोतिहारी : शहर के छतौनी उपकेंद्र में शक्तिशाली पावर ट्रांसफॉर्मर न होने के कारण चार फीडरों में रोटेशन से बिजली दी जा रही है. ये फीडर है छतौनी, मीना बाजार, हेनरी बाजार और जानपुल. इन फीडरों में एक साथ दो फीडरों […]
विज्ञापन
रोटेशन पर हो रही है बिजली की आपूर्ति
चार फीडर हैं छतौनी उपकेंद्र में
मोतिहारी : शहर के छतौनी उपकेंद्र में शक्तिशाली पावर ट्रांसफॉर्मर न होने के कारण चार फीडरों में रोटेशन से बिजली दी जा रही है. ये फीडर है छतौनी, मीना बाजार, हेनरी बाजार और जानपुल. इन फीडरों में एक साथ दो फीडरों को बिजली मिल रही है. ऐसे में भीषण गर्मी में दो घंटे के रोटेशन से उपभोक्ता परेशान है. जबकि यह क्षेत्र व्यवसायिक है और ज्यादा राजस्व देने वाला क्षेत्र है. इधर उपकेंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पहले से 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर है जिस पर पांच मेगावाट से अधिक लोड नहीं दिया जा रहा है. इन चारों फीडरों को एक साथ चलाने के लिए कम से कम 9-10 मेगावाट बिजली चाहिए,
जो एक ट्रांसफॉर्मर पर संभव नही है. दूसरा पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है, जिसका चार्ज मंगलवार को करीब 10 बजे पूरा होगा. उसके बाद पावर ट्रांसफॉर्मर को चार्ज क्षमता जांच कर उपभोक्ताओं के लिए चालू कर दिया जायेगा. इसके साथ छतौनी के चारों फीडरों एक साथ बिजली आपूर्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




