मृत मजदूरों के परिजनों का बयान कलमबद्ध

Updated at : 09 May 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
मृत मजदूरों के परिजनों का बयान कलमबद्ध

नरेश की पत्नी ने कहा, प्रशासनिक विफलता के कारण गयी मजदूरों की जान मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के मजदूर नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा आत्मदाह कांड की जांच तेज कर दी गयी है. चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को मृतक दोनों मजूदरों के परिजनों से मिलकर उनके बयान को कलमबद्ध […]

विज्ञापन

नरेश की पत्नी ने कहा, प्रशासनिक विफलता के कारण गयी मजदूरों की जान

मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के मजदूर नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा आत्मदाह कांड की जांच तेज कर दी गयी है. चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को मृतक दोनों मजूदरों के परिजनों से मिलकर उनके बयान को कलमबद्ध किया. नरेश श्रीवास्तव की पत्नी ने डीआइजी को बताया कि धरना पर बैठे मिल मजदूरों ने प्रशासन को आत्मदाह करने की चेतावनी पहले दी थी. उसने कहा कि प्रशासनिक विफलता के कारण मजदूर सूरज बैठा व उसके पति नरेश श्रीवास्तव की जान गयी है. वहीं सूरज बैठा की पत्नी व पुत्र का भी बयान डीआइजी ने लिया.
उन्होंने बताया कि दोनों मजदूरों ने खूद से अपने शरीर में आग लगायी या फिर किसी ने उनको जिंदा जला दिया, इसकी गहारयी से जांच-पड़ताल की जा रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. बताते चले कि चीनी मिल मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में सात अप्रैल से धरना पर बैठे थे. मजदूरों ने मांग पूरी नहीं होने पर नौ अप्रैल की रात 12 बजे के बाद कभी भी आत्मदाह करने की चेतावनी प्रशासन को दी थी.इस दौरान 10 अप्रैल की सुबह 11 बजे दोनों मजदूरों ने आत्मदाह कर लिया. इलाज के दौरान पटना में दोनों की मौत एक सप्ताह के अंतराल पर हो गयी थी.
दो बाइक की चोरी : हरसिद्धि ़ थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के उज्जैन से बगला में रखा दो बाइक को सोमवार की रात्रि में चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बाइक मालिक राम विजय कुमार ने बताया की मैं अपनी पल्सर बाइक जिसका नम्बर बीआर06ए 0989 तथा सी डी डीलक्स जिसका नंबर बीआर22जे-1072 को अपने बंगले में रख दिया. सुबह हुआ तो देखा की दोनों बाइक नहीं था.
काफी खोज बीन किया गया लेकिन नही मिला. इस सम्बन्ध में रामविजय कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन