उत्तर बिहार के तीन जिलों में चलता है दुबई के हाफिज भाई का सिंडिकेट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : पश्चिमी चंपारण के सिकटा से गिरफ्तार आइएसआइ एजेंट अबी अहमद के दुबई कनेक्शन का सबूत एनआइए को हाथ लगा है. दुबई में बैठा हाफीज अबी अहमद का बॉस है. वह आइएसआइ के इशारे पर भारत में जाली नोट के एक बड़े सिंडिकेट को हैंडिल करता है. यह खुलासा गिरफ्तार अबी अहमद ने किया […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पश्चिमी चंपारण के सिकटा से गिरफ्तार आइएसआइ एजेंट अबी अहमद के दुबई कनेक्शन का सबूत एनआइए को हाथ लगा है. दुबई में बैठा हाफीज अबी अहमद का बॉस है. वह आइएसआइ के इशारे पर भारत में जाली नोट के एक बड़े सिंडिकेट को हैंडिल करता है. यह खुलासा गिरफ्तार अबी अहमद ने किया है.
उसने जाली नोट के कारोबार से जुड़े शिवहर, मोतिहारी व बेतिया के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम भी पुलिस व एनआइए के अधिकारियों को बताया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिवहर जिले में अबी ने मजबूत नेटवर्क बना लिया था. वहीं मोतिहारी में लखौरा, पताही,
छौड़ादानो आदि इलाके के दर्जन भर नौजवान से उसका सीधा संपर्क था. उनके माध्यम से भारत में जाली की सलाइ करता था. उसने पुलिस को यह भी बताया है कि दुबई में भारतीय नये नोटों की छपाई हो रही है. दुबई से नये जाली नोटों की एक बड़ी खेप भारत में भेजने की योजना का भी खुलासा किया है. उससे मिले तमाम इनपुट को गोपनीय ढंग से छानबीन में एनआइए व पुलिस पदाधिकारियों की टीम जुट गयी है.
दो महीने की मशक्कत के बाद पकड़ा गया अबी : एनआइए से मिले इनपुट के आधार पर पश्चिमी चंपारण के एसपी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम पिछले दो महिने से आइएसआइ एजेंट अबी अहमद के पीछे लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










