परिवहन कार्यालय में साढ़े बासठ लाख का घोटाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीटीओ ने तीन डाटा ऑपरेटरों पर दर्ज करायी प्राथमिकी मोतिहारी : वित्तीय अनियमितता को ले जिला परिवहन पदाधिकारी ने तीन डाटा इंट्री ऑपरेटरों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. तीनों डाटा ऑपरेटर वर्तमान में दरभंगा एवं कैमूर में पदस्थापित हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने नगर थाना में दिये गये आवेदन […]
विज्ञापन
डीटीओ ने तीन डाटा ऑपरेटरों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
मोतिहारी : वित्तीय अनियमितता को ले जिला परिवहन पदाधिकारी ने तीन डाटा इंट्री ऑपरेटरों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. तीनों डाटा ऑपरेटर वर्तमान में दरभंगा एवं कैमूर में पदस्थापित हैं.
जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने नगर थाना में दिये गये आवेदन में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 में कंप्यूटर साइलेंस सरवर को छेड़कर तत्कालीन डाटा इंट्री ऑपरेटर पवन कुमार ठाकुर, सोबइया थाना कोटवा, शेखर कुमार जनता बाजार छपरा तथा अमीत कुमार उपाध्याय चनपटिया जिला पश्चिमी चंपारण इन तीनों कर्मचारियों ने तिथिवार बैकवार्ड-फॉरवार्ड पर वास्तविक बिक्री मूल्य में कमी दिखा कर अर्थदंड की राशि ली और 62, 43,755 रुपया के राजस्व को क्षति पहुंचायी. श्री कुमार ने बताया कि वे तीनों उस समय मोतिहारी परिवहन कार्यालय में ही पदस्थापित थे.
अब पवन कुमार एवं शेखर कुमार दरभंगा में पदस्थापित हैं, जबकि अमीत कुमार उपाध्याय कैमूर में है. श्री कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच महालेखाकार पटना ने भी जांच की. जांचोपरांत ये लोग दोषी पाये गये. महालेखाकार ने इन तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश डीटीओ को दिया है, जिसके आलोक में यह प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










