पांच लाख की रंगदारी मांगी, प्राथमिकी

Updated at : 06 May 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख की रंगदारी मांगी, प्राथमिकी

तुरकौलिया : इन दिनों थाना क्षेत्र में अपराध का सिलसिला जोरों पर है, जिसके रोकथाम में स्थानीय पुलिस विफल साबित हो रही है. इसी कड़ी में तुरकौलिया बीइओ कार्यालय में कार्यरत बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह से सोमवार की रात एक अपराधी ने मोबाइल पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. मामले को ले श्री […]

विज्ञापन

तुरकौलिया : इन दिनों थाना क्षेत्र में अपराध का सिलसिला जोरों पर है, जिसके रोकथाम में स्थानीय पुलिस विफल साबित हो रही है. इसी कड़ी में तुरकौलिया बीइओ कार्यालय में कार्यरत बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह से सोमवार की रात एक अपराधी ने मोबाइल पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. मामले को ले श्री सिंह का पूरा परिवार भय में जी रहा है.

इस बाबत मझांर गांव निवासी श्री सिंह ने थाना में आवेदन देकर सुगौली थाना के छपवा निवासी महमद अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि छपवा के महमद अरमान का पता बताते हुए मोबाइल नंबर 8969158519 से उनके मोबाइल पर सोमवार की रात पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग की गयी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन