10 स्कूलों से 1.82 लाख रुपये की हुई रिकवरी

Updated at : 05 May 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
10 स्कूलों से 1.82 लाख रुपये की हुई रिकवरी

173 विद्यालयों से होगी लगभग 11 लाख रुपये की रिकवरी कार्रवाई को लेकर डीपीओ एमडीएम ने डीपीओ स्थापना को लिखा पत्र मामला एमडीएम में गड़बड़ी का मोतिहारी : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित एमडीएम योजना में गड़बड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं है. निरीक्षण में गड़बड़ी पाये जाने पर विभाग द्वारा राशि की वसूली […]

विज्ञापन

173 विद्यालयों से होगी लगभग

11 लाख रुपये की रिकवरी
कार्रवाई को लेकर डीपीओ एमडीएम ने डीपीओ स्थापना को लिखा पत्र
मामला एमडीएम में गड़बड़ी का
मोतिहारी : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित एमडीएम योजना में गड़बड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं है. निरीक्षण में गड़बड़ी पाये जाने पर विभाग द्वारा राशि की वसूली भी की जा रही है. वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभाग द्वारा किये गये अनुश्रवण के दौरान लगभग 150 से अधिक विद्यालयों में अनियमितता पायी गयी. जिन विद्यालयों में गड़बड़ी पायी गयी उनसे राशि रिकवरी को ले डीपीओ जयचंद्र श्रीवास्तव द्वारा पत्राचार भी किया गया था विभागीय नियमानुसार निर्धारित की गयी राशि को जमा कराने का निर्देश दिया गया. डीपीओ श्री श्रीवास्तव ने बताया कि एमडीएम योजना में गड़बड़ी को लेकर 173 विद्यालयों से
लगभग 11 लाख रुपये रिकवरी किया जाना था जिसमें 10 विद्यालयों के द्वारा एक लाख 82 हजार 956 रुपये 28 पैसे ट्रेजरी में जमा किये गये है और जमा राशि का चलान डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है. मध्य विद्यालय तेलियापट्टी मोतिहारी ने 43452 रुपया, प्राथमिक विद्यालय मणिछपरा उर्दू कल्याणपुर ने 3294, एनपीएस कुअर टोला राजपुर कल्याणपुर ने 11531, एनपीएस दक्षिणी कोडर घोड़ासहन ने 11944, मध्य विद्यालय जसौली जमुनिया कोटवा 87548 रुपये, प्राथमिक विद्यालय लक्षमानवा कोटवा 16062 रुपये, प्राथमिक विद्यालय
भोपतपुर कोटवा द्वारा 27593.28 रुपया, यूएमएस भेलानारी अरेराज द्वारा 20 हजार तथा प्राथमिक विद्यालय संतपुर घोड़ासहन 9061 रुपया जमा किया गया है. जिन विद्यालयों ने राशि जमा नहीं की है उनके विरुद्ध कारवाई को ले डीपीओ एमडीएम ने डीपीओ स्थापना को पत्र लिखा है. इधर डीपीओ स्थापना नारद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. पत्र मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन