ताला तोड़ तीन लाख के आभूषण की चोरी

Updated at : 28 Apr 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़ तीन लाख के आभूषण की चोरी

मोतिहारी : शहर में चोरों का उत्पात नहीं थम रहा. नगर पुलिस का सारा कुनबा चोरी की घटना को रोकने में विफल है. शहर में नाको-दम कर रखे चोर गिरोह ने श्रीकृष्ण नगर व ज्ञानबाबू चौक पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को फिर चुनौती दी है. श्रीकृष्ण नगर में सत्येंद्र कुमार सिंह […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में चोरों का उत्पात नहीं थम रहा. नगर पुलिस का सारा कुनबा चोरी की घटना को रोकने में विफल है. शहर में नाको-दम कर रखे चोर गिरोह ने श्रीकृष्ण नगर व ज्ञानबाबू चौक पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को फिर चुनौती दी है. श्रीकृष्ण नगर में सत्येंद्र कुमार सिंह के मकान का ताला तोड़ लाखों का आभूषण चुरा लिया, वहीं ज्ञानबाबू चौक पर महेश ठाकुर की किराना दुकान का ताला तोड़ कैश, मोबाइल सहित हजारों का समान गायब कर दिया.घटना को लेकर गृहस्वामी व व्यवसायी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों घटना बुधवार की बतायी जा रही है. सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है

कि मां के श्राद्धकर्म में सपरिवार गांव चला गया था. वापस लौट तो मेन गेट का ताला टूटा था. शक हुआ कि चोरों ने चोरी का प्रयास किया है, लेकिन घर के अंदर जाने पर सारा समान बिखरा मिला. चोरों ने चाचा के मेन गेट का ताला तोड़ उनकी छत से हमारी छत पर आकर सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर करीब ढाई लाख का आभूषण चुरा लिया.

चोरी गयी सामान में चार पीस अंगूठी, सोने का हार, झुमका, मंगलसूत्र, नथिया सहित अन्य आभूषण शामिल है.वहीं व्यवसायी महेश ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि दुकान बंद कर घर चला गया. अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था. दुकान के काउंटर से 12 हजार कैश, दो मोबाइल, सोने का हनुमानी लॉकेट सहित करीब 50 हजार का सामान गायब था. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन