मोतिहारी चीनी मिल के गेट पर दो कर्मियों का आत्मदाह
Updated at : 11 Apr 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मोतिहारी चीनी मिल पर वेतन व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को ले धरना व अनशन पर बैठे दो लोगों ने आत्मदाह कर लिया. मौके पर उपस्थित लोगों ने निजी नर्सिंग होम में भरती कराया, जहां से गंभीर स्थिति में एक को पटना रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार को चीनी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मोतिहारी चीनी मिल पर वेतन व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को ले धरना व अनशन पर बैठे दो लोगों ने आत्मदाह कर लिया. मौके पर उपस्थित लोगों ने निजी नर्सिंग होम में भरती कराया, जहां से गंभीर स्थिति में एक को पटना रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार को चीनी मिल गेट पर घटी, जहां मोतिहारी शुगर मिल लेबर यूनियन
मोतिहारी चीनी मिल पर…
के महामंत्री नरेश श्रीवास्तव (पताही मिर्जापुर) और उपसचिव सुरूज बैठा (बड़ा बरियारपुर) के आत्मदाह की खबर पर स्थिति भयावह हो गयी. जम कर पथराव हुआ. उग्र लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से आधा दर्जन चक्र हवाई फायरिंग और करीब एक दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े गये. घटना में पथराव से आठ पुलिस अधिकारी व कर्मी सहित एक दर्जन आंदोलनकारी घायल हो गये. डीएम अनुपम कुमार और एसपी जितेंद्र राणा के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया. इस बीच करीब दो घंटे तक चीनी मिल गेट व बरियारपुर पथ रणक्षेत्र में तब्दील रहा.
सात अप्रैल से थे अनशन व धरना पर
बकाया मजदूरी और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान व बंद चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर मोतिहारी शुगर मिल लेबर यूनियन की ओर से सात अप्रैल से मिल गेट पर धरना चल रहा था. आर्थिक तंगी झेल रहे लोग निर्णायक लड़ाई की घोषणा कर चुके थे. यूनियन के सदस्यों ने घोषण की थी कि नौ मार्च की देर रात तक समझौता नहीं हुआ था, उसके बाद हम सब कभी भी आत्मदाह कर सकते हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया, जिसका नतीजा हुआ कि मिल से जुड़े दो लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, जो जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं.
आंदोलनकारियों को उकसाया
आत्मदाह के बाद उग्र भीड़ के नियंत्रण होने के साथ डीएम अनुपम कुमार और एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि रविवार शाम सदर एसडीओ रजनीश लाल से आंदोलनकारियों की वार्ता हुई थी. वार्ता के अनुसार सोमवार को डीएम कक्ष में वार्ता होनी थी. वार्ता के लिए छतौनी पुलिस बुलाने आयी, जिस पर आंदोलनकारी टूट पड़े. गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया. इंस्पेक्टर विजय कुमार, दारोगा अनिल सहित आठ लोग घायल हुए. इस बीच आंदोलनकारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया.
जम कर हुआ पथराव व हंगामा
आत्मदाह के बाद चीनी मिल गेट से दोनों ओर सड़क पर बिखरे पत्थर घटना को बयान कर रहे हैं. आंदोलन समर्थक लोगों के साथ पुलिस ने भी पथराव किया. स्थानीय लोगों की मानें, तो घर में घुस कर पुलिस ने लोगों की पिटाई की और एक दर्जन से अधिक फायरिंग की.
एसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि घटना सिरफिरे तत्वों की साजिश का परिणाम है. मामले में बचाव व भीड़ नियंत्रण के लिए तीन चक्र हवाई फायरिंग व आठ चक्र आंसू गैस छोड़े गये. सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में प्राथमिकी कर वीडियो फुटेज के आधार पर कारवाई की जायेगी. घटनास्थल पर एसडीओ के साथ डीएसपी पंकज रावत व पुलिस टीम कैंप कर रही है.
बॉक्स
नवंबर तक चालू होगी मिल : नोपानी
मोतिहारी. हनुमान सुगर मिल, मोतिहारी के प्रबंधक विमल कुमार नोपानी ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सहयोग करे, तो किसान, मजदूरों का बकाया भुगतान करते हुए नवंबर, 2017 तक मिल चालू की जायेगी. उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट से जमीन बेच कर बकाया भुगतान का निर्देश मिला था. लेकिन, प्रशासनिक स्तर पर जमीन बेचने की अनुमति नहीं मिली. प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसे खारिज करते हुए जमीन बेच कर भुगतान का निर्देश दिया गया. अगर प्रशासन अनुमति देती है, तो बकाया भुगतान करते हुए नवंबर तक मिल चालू कर लिया जायेगा. मिल प्रबंधन घायलों के इलाज में पूरी मदद करेगा.
70% झुलसे, हालत गंभीर
पथराव, हवाई फायरिंग
सात गिरफ्तार, सीओ व दारोगा समेत 20 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




