हथियार व मास्क के साथ पांच गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार व मास्क के साथ पांच गिरफ्तार

सफलता . अपराधियों की साजिश नाकाम मोतिहारी : पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. रघुनाथपुर में अपराध की योजना बनाते पांच अपराधियों को हथियार व बम बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी हत्या व बैंक की कैश वैन लूटने की फिराक में थे. इससे पहले पुलिस ने उनको गिरफ्तार […]

विज्ञापन

सफलता . अपराधियों की साजिश नाकाम

मोतिहारी : पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. रघुनाथपुर में अपराध की योजना बनाते पांच अपराधियों को हथियार व बम बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी हत्या व बैंक की कैश वैन लूटने की फिराक में थे. इससे पहले पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया. अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, दो कारतूस, दो चाकू, बम बनाने की सामग्री के अलावे छह नकाब व दो मास्क बरामद हुआ है.
एसपी जितेंद्र राणा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर अपराधियों की गिरफ्तारी व उनकी प्लानिंग का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है. उनके पास से मिले मोबाइल का सीडीआर भी निकाला जा रहा है. सीडीआर के जरिए उनके संपर्क में रहने वाले छोटे-बड़े अपराधियों को चिन्हित किया जायेगा. गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना पीपराकोठी थाना के बलथरवा गांव का राजू कुमार शामिल है. उसके साथ बलथरवा का नीरज कुमार, संदेश कुमार, पीपराकोठी बड़कुरवा का राजन कुमार व पहाड़पुर थाना के इब्राहिमपुर के नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
एसपी ने कहा कि, रघुनाथपुर में अपराधियों के जमावड़े की सूचना पर सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. इस दौरान रात करीब तीन बजे हथियार के साथ बाइक सवार दो युवक पकड़े गये.पूछताछ पर दोनों ने पुलिस के साथ जाकर अपने तीन साथियों के ठिकानों को बताया. वहां से हथियार, चाकू व नकाब सहित बम बनाने वाली सामग्री के साथ तीन अपराधी पकड़े गये. छापेमारी में सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, तुरकौलिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, रघुनाथपुर ओपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
पहले पुलिस बता कर खुलवाया दरवाजा िफर बगीचे में ले जाकर मार दी गोली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन