दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मां-बेटी को पीटा
Updated at : 10 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पीपराकोठी थाना के बथना गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. विरोध करने पर डायन का आरोप लगा लड़की व उसकी मां को बेरहमी से पीटा गया. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. घायल दोनों मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना के बथना गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. विरोध करने पर डायन का आरोप लगा लड़की व उसकी मां को बेरहमी से पीटा गया. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. घायल दोनों मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी सुबह में शौच करने गयी थी. लौटते समय पहले से घात लगा बैठ ग्रामीण राजा महतो ने गलत नियत से उसे पकड़ लिया. जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. उसके चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने गयी और राजा महतो को पकड़ ली.
इतने में उसके परिजन मुन्ना महतो, रामचंद्र महतो, लालबाबू महतो सहित अन्य लोग पहुंच गये. डायन का आरोप लगा दोनों मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया.पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




