जिप सदस्य व दवा व्यवसायी के घर चोरी का खुलासा

Updated at : 08 Apr 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
जिप सदस्य व दवा व्यवसायी के घर चोरी का खुलासा

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला से गिरफ्तार शातिर चोर मो आजाद व राजा सहनी ने गायत्री नगर में जिप सदस्य गणेश सिंह के घर लाखों की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही गायत्री नगर के दवा व्यवसायी गुड्डु कुमार, श्रीकृष्ण नगर के शर्मा जी, बलुआ टाल में अधिवक्ता अजय प्रसाद के घर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला से गिरफ्तार शातिर चोर मो आजाद व राजा सहनी ने गायत्री नगर में जिप सदस्य गणेश सिंह के घर लाखों की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही गायत्री नगर के दवा व्यवसायी गुड्डु कुमार, श्रीकृष्ण नगर के शर्मा जी, बलुआ टाल में अधिवक्ता अजय प्रसाद के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी का खुलासा भी किया है.

नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शातिरों ने पूछताछ में अपने सहयोगियों के नाम भी बताये है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोनों ने पुलिस को बताया है कि उनके गिरोह में सुमन साह, संतोष सहनी, चांद मियां सहित अन्य बदमाशा है. चांद मियां चोरी के आरोप में जेल में बंद है. बाकि अन्य बदमाशों के साथ मिलकर आजाद व राजा ने उपरोक्त सभी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है.

जिप सदस्य व दवा व्यवसायी के घर से चुराया गया आभूषण सुनील ने नेपाल ले जाकर बेचा था. जबकि श्रीकृष्ण नगर के शर्मा जी के घर से चोरी का टीवी सहित अन्य समान सुगौली के एक व्यक्ति से बेचने की बात स्वीकारी है. चोरी का आभूषण सहित अधिकाशं समान सुनील नेपाल ले जाकर बेचता है. समान का जो पैसा मिलता है उसमें बराबर का बटवारा होता है.

नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी का समान खरीदने वाले नेपाली बदमाश के संबंध में जानकारियां जुटायी जा रही है. गिरफ्तार दोनों चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. बताते चले कि दोनों चोर को पुलिस ने बेलबनवा मोहल्ला से ताला तोड़ने वाले औजार के साथ गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन