जमीन विवाद में एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मामले में आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज चिरैया : थाना क्षेत्र के सेमरा टोला मलहोरिया गांव मे बुधवार की दोपहर पानी गिराने को लेकर हुई विवाद में हुइ मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान हो गयी है. मृतक उक्त गांव निवासी ब्रह्मदेव पासवान (55 बर्ष ) है. इस घटना को लेकर मृतक […]
विज्ञापन
मामले में आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
चिरैया : थाना क्षेत्र के सेमरा टोला मलहोरिया गांव मे बुधवार की दोपहर पानी गिराने को लेकर हुई विवाद में हुइ मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान हो गयी है. मृतक उक्त गांव निवासी ब्रह्मदेव पासवान (55 बर्ष ) है.
इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र राजेश पासवान ने गांव के ही श्रीराम पासवान, मंजीत पासवान, रंजीत पासवान, प्रगास पासवान,कामेश्वर पासवान, अजित पासवान सहित दो महिला छठी देवी व मुरती देवी को आरोपित करते हुये थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है.
प्राथमिकी में कहा है कि मृतक अपने दरवाजे पर पत्नी के साथ मिलकर गेहूँ धो रहा था. इसी क्रम थोड़ा पानी रास्ता पर गिर गया, जिसको लेकर सभी अभियुक्तों ने जबरन घर पर चढ़ मारपीट करने लगा, जिसमें मृतक बुरी तरह घायल हो गया. मारपीट मे मृतक के अलावे पत्नी भागमति देवी, पुत्र राजेश पासवान व पतोहु ललिता देवी भी बुरी तरह घायल हो गया.
ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों की ईलाज हेतु स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति देख मोतिहारी स्थित रेफर कर दिया. ईलाज के दौरान ब्रह्मदेव पासवान की मौत हो गयी है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले मे आठ व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है. वहीं सभी अभियुक्त घर छोड़ फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










