ट्रक की ठोकर से महिला की मौत, पति जख्मी
Updated at : 04 Apr 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत और उसके पति घायल हो गये. घायल को दंरभगा मेंडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एनएच 57 नरहीया पुल के निकट अहले सुबह में राशन कार्ड बनाने के लिये जा रही एक महिला व उसके पति […]
विज्ञापन
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत और उसके पति घायल हो गये. घायल को दंरभगा मेंडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार एनएच 57 नरहीया पुल के निकट अहले सुबह में राशन कार्ड बनाने के लिये जा रही एक महिला व उसके पति को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी. इस घटना मेंं महिला और उसके पति दोनो घायल हो गये. महिला शांति देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. पति अरविंद साह गंभीर रूप से घायल हो गये . घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने घटना स्थल पर पहुंच कर महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर मधुबनी पोर्स्टमाटम के लिये भेज दिया . वहीं पति श्री साह को अनुमंडलन अस्पताल में इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया.
थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि अधरामठ थाना क्षेत्र के बगेवा गांव की अरविंद साह अपने पत्नी के साथ सुबह अनुमंडल मुख्यालय आ रहे थे. इसी क्रम में एनएच 57 पर नरहीया पुला के निकट अज्ञात ट्रक ने दोनो को ठोकर मार दी. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना स्थल पर ही महिला शांति देवी 33वर्षीय की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




