रेलवे में बहाली के नाम पर जालसाजी

Updated at : 02 Mar 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे में बहाली के नाम पर जालसाजी

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर नौकरी का झांसा देकर युवकों को लुटने वाला एक गिरोह सक्रिय है. जालसाज गिरोह शहर के विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाकर सूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि मोतिहारी स्टेशन पर लड़के एवं लड़कियों की आवश्यकता है. मैट्रिक से ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों के लिए नौ से […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर नौकरी का झांसा देकर युवकों को लुटने वाला एक गिरोह सक्रिय है. जालसाज गिरोह शहर के विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाकर सूचना जारी की है.

इसमें कहा गया है कि मोतिहारी स्टेशन पर लड़के एवं लड़कियों की आवश्यकता है. मैट्रिक से ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों के लिए नौ से बारह हजार तक वेतन देने का उल्लेख है. पोस्टर में 09608490206 मोबाइल नंबर जारी कर संपर्क करने को कहा गया है. इस जालसाजी का खुलासा बुधवार को मोतिहारी स्टेशन पर जानकारी लेने पहुंचे एक युवक के बयान से हुआ है. शहर के मठिया निवासी राजकुमार शहर में चिपकाये गये पोस्टर को देख छानबीन करने को लेकर एसएस राकेश त्रिपाठी से मुलाकात की. जहां पोस्टर में वर्णित विषयों से संबंधित जानकारी से इनकार करते हुए एसएस ने कहा कि इस तरह की कोई बहाली नहीं होने वाली है.
उन्होंने इसे जालसाजी का धंधा बताते हुए युवक को सतर्क रहने की सलाह दी. विभाग का कहना है कि इस तरह का कोई भी विज्ञापन एक स्टेशन के लिए नहीं, बल्कि डिवीजन स्तर पर बोर्ड द्वारा निकाला जाता है. राजकुमार ने बताया कि पोस्टर में अंकित नंबर पर संपर्क किया, तो मुझे पटना गायघाट कार्यालय में कागजात के साथ आने की बात कही गयी. जांच के लिए मैं स्टेशन पहुंचा, जहां एसएस की जानकारी से ठगी के शिकार होने से बच गया.
मोतिहारी स्टेशन
ठगी का शिकार होने से बचा बेरोजगार युवक
शहर में लगा है बहाली का पोस्टर
एसएस ने इस तरह की बहाली से किया इनकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन