शराबी पुत्र को किया पुलिस के हवाले, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 01 Mar 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
शराबी पुत्र को किया पुलिस के हवाले, प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ला में शराब पीकर घर में हंगामा व मारपीट कर रहे एक शराबी को उसके पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं पुत्र के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी. गिरफ्तार शराबी मो तमन्ना है. उसके पिता मोख्तार अहमद ने पुलिस को बताया है […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ला में शराब पीकर घर में हंगामा व मारपीट कर रहे एक शराबी को उसके पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं पुत्र के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी. गिरफ्तार शराबी मो तमन्ना है. उसके पिता मोख्तार अहमद ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की शाम उसका पुत्र शराब पीकर घर आया

और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा. उसको समझाने को कोशिश की तो मुझे भी पिटने लगा. उसने पुत्र पर आरोप लगाया है कि पिछले छह महिना से शराब पीकर घर आता है और परिवार के सदस्यों को मारता-पीटता है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन