नशाखुरानों से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक कर रही आरपीएफ

Updated at : 18 Feb 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
नशाखुरानों से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक कर रही आरपीएफ

मोतिहारी : होली पर्व के मद्देनजर नशाखुरानी गिरोह से रेल यात्रियों को सतर्क करने का रेलवे प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है. आरपीएफ ने यात्रियों को गिरोह से सतर्क रहने के लिए बैनर,पोस्टर तथा पंपलेट लगाया जा रहा है. इस कडी में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट के क्षेत्राधिकार चकिया, सुगौली,मोतिपुर,मेहसी,महवल आदि स्टेशनों पर पोस्टर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : होली पर्व के मद्देनजर नशाखुरानी गिरोह से रेल यात्रियों को सतर्क करने का रेलवे प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है. आरपीएफ ने यात्रियों को गिरोह से सतर्क रहने के लिए बैनर,पोस्टर तथा पंपलेट लगाया जा रहा है. इस कडी में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट के क्षेत्राधिकार चकिया, सुगौली,मोतिपुर,मेहसी,महवल आदि स्टेशनों पर पोस्टर लगायी गयी है. इसके अलावा स्थानीय जंक्शन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों व प्लेटफॉम पर यात्रियों के बीच पंपलेट वितरण किया जा रहा है.

बताते चले कि होली पर्व पर परदेश के यात्रियों की भीड लौटने लगती है. इस दौरान नशाखुरानी गिरोह भी सक्रिय हो जाते है. और ऐसे में सतर्कता अभियान से ट्रेन मे सफर करने वाले यात्रि पुरी तरह चौकन्ना हो जायेगे. इस प्रयास से अपराधिक एवं नशाखुरानी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.
इसी कडी में नशाखुरानी से यात्रियों को बचाने के लिए उन्हे सतर्क किया जा रहा है. ताकि गिरोह के बदमाश यात्री को अपना शिकार नही बना सके. नशाखुरानी गिरोह से यात्रियों को सतर्क करने के लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने पत्र जारी किया है. जिसमें वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त समस्तीपुर सहित अन्य मंडल को निदेशित किया है.
आरपीएफ आइजी ने जताया खेद
मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पत्र में सोनपुर मंडल निरीक्षण के दौरान नशाखुरानी गिरोह से सतर्क रहने के बैनर व पोस्टर नही लगा नही पाये जाने पर असंतोष जताया. वही आरपीएफ आईजी ने खेद व्यक्त किया. अधिकारीक निर्देश के बाद समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेंट वी पी पंडित ने नरकटियागंज,रक्सौल, बनमंखी आरपीएफ को लगाने का आदेश जारी किया है. निर्देश में बैनर का फ्रेमिंग कर पोस्ट के महत्वपूर्ण स्टेशनों जहां पर यात्रियों का आना-जाना अत्यधिक होता हो एवं सुरक्षित जगहों पर लगवाना जरूरी बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन