दो अस्पताल के कर्मचारी आपस में भिड़े, तीन घायल

Updated at : 17 Feb 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
दो अस्पताल के कर्मचारी आपस में भिड़े, तीन घायल

मोतिहारी : हर के अगरवा मोहल्ला में मरीज भरती करने को लेकर दो चिकित्सकों के कर्मचारी आपस में भिड़ गये. उनके बीच जमकर मारपीट हुई. उसमें ऊ साईं नर्सिंग होम के कर्मचारी वरूण कुमार व महिला चिकित्सक आकांक्षा प्रिया की कर्मचारी सुशीला देवी व उसका पति बसंत पासवान घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हर के अगरवा मोहल्ला में मरीज भरती करने को लेकर दो चिकित्सकों के कर्मचारी आपस में भिड़ गये. उनके बीच जमकर मारपीट हुई. उसमें ऊ साईं नर्सिंग होम के कर्मचारी वरूण कुमार व महिला चिकित्सक आकांक्षा प्रिया की कर्मचारी सुशीला देवी व उसका पति बसंत पासवान घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करने को नगर थाने में आवेदन दिया है. वरूण कुमार ने पुलिस को बताया है कि सुबह करीब चार बजे एक महिला मरीज नर्सिंग होम पहुंची.

उसको स्टेचर पर सुलाकर बीपी मशीन लाने गये. इस दौरान सुनीला देवी व उसके पति बसंत पासवान मरीज को स्टेचर से उठा अपने क्लिनिक में लेकर चले गये. उनसे पूछने गया, तो दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. पॉकेट से 20 हजार कैश व गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. वहीं सुनीता देवी ने पुलिस को बताया है कि भरती मरीज को देखने क्लीनिक के दूसरे तल्ले पर गयी. इस दौरान ऊ साईं नर्सिंग होम के कर्मचारी वरूण कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य वहां आकर गाली गलौज करने लगे. कहा, यही हमारे नर्सिंग होम में मरीज को नहीं आने देती. विरोध करने पर सभी मारपीट करने लगे. अश्लील हरकत की. बचाने आये पति के धक्का देकर सीढ़ी से नीचे गिरा दिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन