गरमी में नहीं होगी पेयजल की किल्लत
Updated at : 16 Feb 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. मोतिहारी स्टेशन पर बनेगा जलमीनार 50 हजार गैलन होगी क्षमता खपत एसेसमेंट के आधार पर तैयार हुआ खाका इंजीनियरिंग सेल ने मंडल कार्यालय को भेजी रिपोर्ट मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पेयजल का अभाव अब नहीं होगा. गर्मी में पानी की ज्यादा खपत से स्टेशन पर पेयजल किल्लत जैसी समस्या जल्द ही […]
विज्ञापन
पहल. मोतिहारी स्टेशन पर बनेगा जलमीनार
50 हजार गैलन होगी क्षमता
खपत एसेसमेंट के आधार पर तैयार हुआ खाका
इंजीनियरिंग सेल ने मंडल कार्यालय को भेजी रिपोर्ट
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पेयजल का अभाव अब नहीं होगा. गर्मी में पानी की ज्यादा खपत से स्टेशन पर पेयजल किल्लत जैसी समस्या जल्द ही दूर होनेवाली है. उम्मीद है कि आनेवाली गर्मी तक यात्रियों की इस समस्या का हल हो जायेगा. रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर वाटर स्टॉक क्षमता बढ़ाने की कार्य योजना बनायी है.
इसके तहत रेलवे परिक्षेत्र में नया जल मीनार के निर्माण की तैयारी चल रही है. बोर्ड से मिली झंडी के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग कार्य में जुट गया है. प्रस्तावित जल मीनार निर्माण को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है. समस्तीपुर मंडल कार्यालय से मांगी गयी जानकारी के आलोक में मोतिहारी इंजीनियरिंग सेल द्वारा वाटर खपत एसेसमेंट सहित नयी जल मीनार निर्माण संबंधित प्राकल्लन तैयार कर रिपोर्ट भेजी गयी है. बताया जाता है कि निर्माण को लेकर निविदा की कागजी प्रक्रिया चल रही है.
70 हजार गैलन क्षमता का है दो जलमीनार
रेलवे स्टेशन परिसर में पहले से दो जलमीनार हैं. इनमें 30 हजार गैलन क्षमता का पुराना जलमीनार एइएन कार्यालय परिसर में है.
वही हाल के वर्षों में 40 हजार गैलन क्षमता के दूसरे जल मीनार का निर्माण हुआ है. बावजूद गर्मी के दिनों में स्टेशन सहित रेलवे कॉलोनियों में पानी की किल्लत रहती है. 50 हजार क्षमता के नये जलमीनार निर्माण के बाद स्टेशन पर वाटर स्टॉक की कुल क्षमता एक लाख 20 हजार गैलन हो जायेगी.
अधिक क्षमता के जल मीनार निर्माण से संबंधित प्राकल्लन तैयार कर मंडल कार्यालय को भेज दी गयी है. निर्माण को लेकर निविदा की तैयारी चल रही है.
मनोज कुमार, एइएन, बापूधाम मोतिहारी
75 लाख की लागत से होगा तैयार
जलमीनार निर्माण को लेकर तैयार खाका के मुताबिक निर्माण पर करीब 70 से 75 लाख खर्च करने की योजना है. रेलवे सूत्रों की माने तो 50 हजार क्षमता वाले इस जल निर्माण का खर्च राशि बढ़ायी भी जा सकती है. ऐसे मंडल इंजीनियरिंग सेल ने प्राकल्लन को स्वीकृत कर दिया है. निविदा में किसी तरह की वित्तीय अड़चन आयी तो स्टीमेट की राशि बढ़ायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




