बदमाशों ने लड़की का लिया था सहारा

Updated at : 13 Feb 2017 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने लड़की का लिया था सहारा

सिरहा कांड में नया खुलासा शातिर राकेश ने लड़की को लाइनिंग के लिए किया था इस्तेमाल टुन्ना की गिरफ्तारी से हुआ परत दर परत खुलासा श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर केस में भेजा गया जेल सिरहा कांड में रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा सामूहिक हत्याकांड में अपराधियों ने एक लड़की का […]

विज्ञापन

सिरहा कांड में नया खुलासा

शातिर राकेश ने लड़की को लाइनिंग के लिए किया था इस्तेमाल
टुन्ना की गिरफ्तारी से हुआ परत
दर परत खुलासा
श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर केस
में भेजा गया जेल
सिरहा कांड में रिमांड पर लेकर
होगी पूछताछ
मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा सामूहिक हत्याकांड में अपराधियों ने एक लड़की का सहारा लिया था. उस लड़की का नाम अंजली कुमारी है. पुलिस उसे शक के आधार पर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन टुन्ना की गिरफ्तारी व उसके स्वीकारोक्ति बयान के बाद सिरहा सामूहिक हत्या में अंजली की भूमिका का परत दर परत खुलासा हुआ है. टुन्ना ने पुलिस को बताया है कि भिखारी सहनी सहित उसके परिवारवालों को मौत के घाट उतारने के लिए राकेश ने अंजली का सहारा लिया. अंजली का काम बाइक पर बैठ सिर्फ सुरक्षित जगहों को चिन्हिंत करना था.
साथ ही भिखारी सहनी के घर के आसपास की गतिविधि पर नजर रखने की जिम्मेवारी दी गयी थी. घटना में उसका इस्तेमाल इस लिए किया गया, ताकि साथ में लड़की होने पर किसी को शक नहीं हो. उस घटना में टुन्ना व राकेश के अलावे राजु सिंह राठौर व राणा सिंह ने कैम्पस में घुसकर भिखारी सहनी सहित उसकी पत्नी, पोता व वार्ड सदस्य को एके47 से छलनी कर मौत के घाट उतारा गया. वहीं मुजफ्फरपुर मुसहरी के कुख्यात अंजनी ठाकुर के अलावे सुमन सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर पकड़ीदयाल अजगरी, शिकारगंज नुरूल्लाह व चमही के नौजवानों को पैसे का लालच देकर बैकअप के लिए तैयार किया.
उन्हें राकेश ने दस दस हजार रूपये दिये थे.घटना से पहले सभी राकेश के सिरहा स्थित आवास पर इकठ्ठे हुए.वहीं भिखारी के घर के आसपास के कुछ लोगों ने लाइनिंग का काम किया. इधर टुन्ना को शहर के श्रीकृष्ण नगर में एके47 से मंटू शर्मा व आशुतोष पाण्डेय की हत्याकांड में नगर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया. पकड़ीदयाल पुलिस सिरहा कांड में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.
भाई की हत्या व बहन की आबरू का लिया बदला : टुन्ना के अनुसार, वर्ष 2000 में पकड़ीदयाल में नक्सलियों का आतंक था. इस दौरान वर्ष 2002 में भिखारी सहनी ने नक्सलियों से मिल राकेश के भाई राजेश की हत्या कर दी. वहीं परिवार वालों के सामने उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना में भिखारी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर जमानत पर रिहा होकर घर पर रहने लगा. राकेश उससे बदला लेना चाहता था. इसी कारण उसने हत्या की प्लानिंग की थी.
गिरोह में है दो एके47 व दर्जन भर पिस्टल : टुन्ना सिंह गिरोह में दो एके47 व दर्जन भर पिस्टल है. एक एके47 मुजफ्फरपुर मुसहरी के अंजनी ठाकुर के पास रहता है, जबकि दुसरा एके47 राणा सिंह रखता है. पकड़ीदयाल बाजार के तिहरे हत्याकांड में अंजनी ठाकुर के एके47 का इस्तेमाल हुआ था. घटना को अंजनी ठाकुर, राणा सिंह व राकेश सिंह ने मिलकर अंजाम दिया. उस घटना की प्लानिंग के बारे में टुन्ना को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन