पूर्वी चंपारण से 50 हजार का इनामी टुन्ना सिंह गिरफ्तार

मोतिहारी : 50 हजार का इनामी टुन्ना सिंह उर्फ हरिनारायण सिंह शुक्रवार की रात पकड़ा गया. पुलिस ने संग्रामपुर के भवानीपुर से उसे गिरफ्तार किया. वह अपने तीन साथियों के साथ बाइक से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर टुन्ना को दबोच लिया. वहीं उसके तीन […]
मोतिहारी : 50 हजार का इनामी टुन्ना सिंह उर्फ हरिनारायण सिंह शुक्रवार की रात पकड़ा गया. पुलिस ने संग्रामपुर के भवानीपुर से उसे गिरफ्तार किया. वह अपने तीन साथियों के साथ बाइक से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर टुन्ना को दबोच लिया. वहीं उसके तीन साथी बाइक व स्वचालित हथियार लेकर फरार हो गये. टुन्ना पताही थाने के नन्हकार गांव का रहनेवाला है. छतौनी बरियारपुर में भी उसका मकान है.
उस पर पूर्वी चंपारण व वैशाली जिलाें के विभिन्न थानों में हत्या,लूट व आर्म्स एक्ट के 18 मामले दर्ज हैं. एक 47 से शहर के गायत्री नगर, पकड़ीदयाल के सिरहा व पकड़ीदयाल बाजार में नौ लोगों की सामूहिक हत्या की घटना में टुन्ना का नाम आया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर से जिले के तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारियों की एसआइटी टीम गठित की गयी थी. प्रभारी एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




