चेन स्नेचर शातिर मंडवा
Updated at : 09 Feb 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

मीना बाजार से गिरफ्तार मोतिहारी : शहर में चेन स्नेचिंग व मोबाइल छीतनई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का शातिर मनीष राज उर्फ मंडवा पकड़ा गया. नगर पुलिस ने मंगलवार की रात उसको मीना बाजार से गिरफ्तार किया है. वह शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ले का रहने वाला है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने […]
विज्ञापन
मीना बाजार से गिरफ्तार
मोतिहारी : शहर में चेन स्नेचिंग व मोबाइल छीतनई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का शातिर मनीष राज उर्फ मंडवा पकड़ा गया. नगर पुलिस ने मंगलवार की रात उसको मीना बाजार से गिरफ्तार किया है. वह शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ले का रहने वाला है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर नगर व छतौनी थाना में आधा दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग व झपटमारी का केस दर्ज है. उसके गिरोह के तीन बदमाश अर्जुन दास, रिषु कुमार व मुन्ना सिंह पिछले दिनों पकड़े गये थे. पूछताछ में तीनों बदमाशों ने मंडवा व गोलू कुमार के नाम का खुलासा किया था. गोलू फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इधर मंडवा ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि चिरैया महादेव साह उच्च विद्यालय से इंटर पास कर मीना बाजार गांधी चौक पर मोबाइल में गाना डाउन लोडिंग की दुकान खोली थी. उसकी दुकान पर अर्जुन दास, गोलू कुमार, रिषु कुमार व मुन्ना सिंह का आने लगा. चारों बदमाशों के दोस्ती होने पर जुआ व शराब का तल पकड़ लिया. इसके लिए पैसा कम पड़ने लगा तो झपटमारी व चेन स्नेचिंग का प्लान बनाया. उनके साथ मिल स्टेशन-जानपुल रोड में मोबाइल छीनने की पहली घटना को अंजाम दिया. उसमें मंडवा रंगेहाथ पकड़ा गया.
चार महीने तक जेल में रहा. जमानत पर छूट कर आया तो फिर से अपराध करने लगा. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मनीष की गिरफ्तारी से चेन स्नेचिंग व झपटमारी की घटना पर बहुत हद तक अंकुश लगेगा. छापेमारी में दारोगा धर्मजीत महतो, जमादार राम उदय सिंह सहित अन्य शामिल थे.
शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ले का रहनेवाला
है गिरफ्तार अपराधी
नगर व छतौनी थानों में दर्ज हैं आधा दर्जन मामले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




