59 कार्टन विदेशी शराब जब्त

Updated at : 09 Feb 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
59 कार्टन विदेशी शराब जब्त

बेतिया बसंत दुर्गा चौक से उत्पाद विभाग ने किया बरामद उत्पाद टीम को देख कारोबारी फरार हथियार का भय दिखा कर दूसरे के घर में जबरन रखी थी शराब एसपी की सूचना पर उत्पाद टीम ने की छापेमारी केसरिया : थाना क्षेत्र के बेतिया बसंत दुर्गा चौक स्थित दिनेश सिंह के झोपड़ी से जिला उत्पाद […]

विज्ञापन

बेतिया बसंत दुर्गा चौक से उत्पाद विभाग ने किया बरामद

उत्पाद टीम को देख कारोबारी फरार
हथियार का भय दिखा कर दूसरे
के घर में जबरन रखी थी शराब
एसपी की सूचना पर उत्पाद टीम
ने की छापेमारी
केसरिया : थाना क्षेत्र के बेतिया बसंत दुर्गा चौक स्थित दिनेश सिंह के झोपड़ी से जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को अहले सुबह 59 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है. छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे दारोगा फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान हरियाणा निर्मित आरएस 750 एमएल का 225 पीस तथा आर सी 375 एमल का 288 पीस आरएस 375 एमएल का 288 पीस तथा आरसी 180 एमएल का 763 बोतल शराब बरामद की गयी है. कुल 522. 840 लीटर शराब बरामद की गयी है. इस मामले में बेतिया बसंत निवासी सीताराम सिंह व अंकेश कुमार को आरोपित किया गया है.
हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहे. बता दें कि बेतिया वसंत निवासी दिनेश सिंह ने एसपी मोतिहारी को शराब रखने की सूचना दी. दिनेश ने बताया कि मंगलवार की देर रात बी आर 05 पी ए 4638 पिकअप से शराब कारोबारी सीता राम सिंह व अंकेश कुमार अपने चालक के साथ आये तथा हथियार का भय दिखाते हुए कहा कि सभी कार्टून को तुम एक दिन के लिए रखो. बुधवार की शाम को ले जायेंगे. विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दिये. उसके बाद उक्त स्थान पर शराब रख चल गये. जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी. सूचना के आलोक में जिला उत्पाद की टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद कर ली है. इधर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर ली गयी है. वही मामले के सभी विंदुओं की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन