कार्य बहिष्कार, दिया धरना

Updated at : 05 Feb 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार, दिया धरना

विरोध. अधिकारी पर कर्मियों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप जिलाधिकारी से मिला कर्मचारियों का शिष्टमंडल, कार्रवाई का मिला आश्वासन कार्यालयों में लगाया ताला, की नारेबाजी मोतिहारी : जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा कर्मचारियों के साथ अभ्रद भाषा व व्यवहार से आक्रोशित समाहरणालय के कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया. इस दौरान समाहरणालय के […]

विज्ञापन

विरोध. अधिकारी पर कर्मियों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

जिलाधिकारी से मिला कर्मचारियों का शिष्टमंडल, कार्रवाई का मिला आश्वासन
कार्यालयों में लगाया ताला, की नारेबाजी
मोतिहारी : जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा कर्मचारियों के साथ अभ्रद भाषा व व्यवहार से आक्रोशित समाहरणालय के कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया. इस दौरान समाहरणालय के सामने डाॅ भीमराव अंबेदकर के प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गये और अधिकारी के खिलाफ कारवाई की मांग करने लगे. इस दौरान पहुंचे एसडीओ रजनीश लाल और डीएलओ कुमार अमरकांत के समझौते का प्रयास भी विफल रहा. कार्यालय में ताला लटक रहे थे. परिसर में सन्नाटा था और सामने हो रही थी नारेबाजी. धरने पर बैठे लोगों को पीड़ित कर्मी प्रभू प्रसाद, मुकेश वर्मा, सगीर मियां, नंदकिशोर राम, ब्रजकिशोर प्रसाद, रतन राम, मोहमद सलाउद्दीन, सतीश कुमार श्रीवास्तव, रजनीकांत श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार आदि ने अपने साथ घटित बातों की जानकारी दी.
जहां धरना को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार ने कहा कि जब तक अधिकारी के खिलाफ कारवाई नहीं होती तब तक हमलोग कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन पर डटे रहेंगे. शारदानंद प्रसाद ने कहा कि अधिकारी का व्यवहार सही होगा तभी कर्मचारी सही ढंग से काम कर पायेंगे. गाली-गलौज का प्रयोग गलत है. इनलोगों से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा कि ऐसे अधिकारी से कर्मचारियों के कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ रहा है. जहां कार्य करना कठिन है. कर्मचारियों ने डीपीआरओ को अविलंब समान्य प्रशासन विभाग में विरमित करने की मांग की. शाम में कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल डीएम अनुपम कुमार से मिलकर अपनी मांगे रखी. शिष्टमंडल में प्रमोद कुमार, भाग्यनारायण चौधरी, शारदा प्रसाद सिंह सहित कई लोग थे. धरना को संबोधित करने वालों में संजय सिंह, राजेंद्र राय, विजय कुमार, उमेश वर्मा, मोतिलाल दास सहित अन्य लोग थे.
वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त : देर शाम डीएम अनुपम कुमार से वार्ता के बाद कर्मचािरयों ने अपना आंदोलन तत्काल वापस ले लिया है़ इसकी जानकारी संघ के नेता उमेश कुमार वर्मा ने दी है़ उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता के बाद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संतुष्ट हो गये़ उन्होंने मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन