तीन संदिग्धों की होगी पेशी

मोतिहारी : घोड़ासहन में गायक से रेलवे ट्रैक पर आइइडी रखने में खलनायक बने गजेंद्र शर्मा की खोज के साथ जेल में बंद तीन आइएसआइ एजेंट को एनआइए रिमांड पर लेगी. इसको ले एनआइए द्वारा विभागीय प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. रिमांड मिलने के बाद पटना स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता […]
मोतिहारी : घोड़ासहन में गायक से रेलवे ट्रैक पर आइइडी रखने में खलनायक बने गजेंद्र शर्मा की खोज के साथ जेल में बंद तीन आइएसआइ एजेंट को एनआइए रिमांड पर लेगी. इसको ले एनआइए द्वारा विभागीय प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. रिमांड मिलने के बाद पटना स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है. इधर सूत्रों के अनुसार घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आइइडी रखने का मास्टर माइंड गजेंद्र शर्मा और राकेश यादव अब तक के जांच में सामने आया है. जो दोनों फरार है.
गजेंद्र का घोड़ासहन स्थित स्टूडियो और चिरैया चौक स्थित दोनों दुकान बंद हैं. गायकी करनेवाले गजेंद्र का लिंक नेपाल में गिरफ्तार ब्रजकिशोर गिरि व दुबई में बैठे नेपाल के आइएसआइ चीफ शमशुल होदा से कैसे जुड़ा. सूत्रों के अनुसार आइइडी लगाने की जिम्मेवारी भले ही दीपक राम व अरुण को मिली थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर गजेंद्र व राकेश ने प्लान बनाया था कि किस सुनसान स्थान पर बम विस्फोट के बाद भी भागा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




