ताला तोड़ कर चोरी करनेवाले दो पकड़ाये

Updated at : 17 Jan 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़ कर चोरी करनेवाले दो पकड़ाये

मोतिहारी : शहर में घर का ताला तोड़ चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह के दो शातिर बदमाश को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है. गिरफ्तार चोरों में रघुनाथपुर का कुख्यात राजा सहनी व तुरकौलिया का रउफ मियां है. दोनों ने दर्जनों गृहभेदन व बाइक […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में घर का ताला तोड़ चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह के दो शातिर बदमाश को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है.

गिरफ्तार चोरों में रघुनाथपुर का कुख्यात राजा सहनी व तुरकौलिया का रउफ मियां है. दोनों ने दर्जनों गृहभेदन व बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों शातिर चोरों की गिरफ्तारी से नगर, छतौनी सहित पश्चिमी चंपारण के दो दर्जन से अधिक चोरी की घटना का खुलासा हुआ है. दोनों ने पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा भी किया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. चोरी का समान व बाइक बरामद होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. नगर, छतौनी,
तुरकौलिया से चोरी के मामलों में दोनों जेल की हवा भी खा चुके है. इस गिरोह के सात बदमाश पिछले महीना पकड़े गये थे. चार बदमाशों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था,जबकि तीन बदमाश को पश्चिमी चंपारण के मझौलिया पुलिस ने पकड़ा था.उनके पास से लाखों के चोरी का समान भी बरामद हुआ था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी का समान
खरीदने वालों के नाम का खुलासा भी किया है. उनके संबंध में छानबीन की जा रही है. पूरे साक्ष्य के साथ रिसीवर को गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, दारोगा संजीव कुमार, धर्मजीत महतो, जमादार राम उदय सिंह सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन