सोनेलाल महतो टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उपप्रमुख ने किया उद्घाटन

Updated at : 15 Jan 2017 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
सोनेलाल महतो टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उपप्रमुख ने किया उद्घाटन

झंझारपुर : कुशवाहा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित सोनेलाल महतो अंतर क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में झंझारपुर की टीम ने 82 रन से मधेपुर टीम को पराजित कर विजय हासिल की़. मैन ऑफ द मैच झंझारपुर के नंदन कुमार को 139 रन और एक विकेट लेने पर घोषित किया गया़ लखनौर […]

विज्ञापन

झंझारपुर : कुशवाहा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित सोनेलाल महतो अंतर क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में झंझारपुर की टीम ने 82 रन से मधेपुर टीम को पराजित कर विजय हासिल की़. मैन ऑफ द मैच झंझारपुर के नंदन कुमार को 139 रन और एक विकेट लेने पर घोषित किया गया़ लखनौर प्रखंड के उप प्रमुख अनंत नारायण सिंह व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया़ अनुमंडल के लखनौर प्रखंड के जोड़ला

हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को उदघाटन से पहले आगत अतिथियों ने स्कूल परिसर में स्थित स्व. सोने लाल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़ इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीम खेलेगी़ विजेता टीम को 10 हजार एक रुपये और उप विजेता टीम को 5 हजार एक रुपये की नकद इनाम से नवाजा जाएगा़ उदघाटन के मौके पर शिव कुमार चौधरी, स्वतंत्रता सेनानी राम खेलावन सिंह, पैक्स प्रबंधक राज कुमार महतो, कृष्ण कुमार सिंह, शिव प्रसाद रमण, लाल बहादुर सिंह, अमित कुमार, मो अजहर आदि शामिल है़ इस टूर्नामेंट का सेमी फाइनल 24 व 25 जनवरी को और फाइनल 28 जनवरी को खेला जाएगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन