पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने चटकायीं लाठियां

मोतिहारी : शहर के कचहरी चौक पर शनिवार को सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चटकायीं. पुलिस के जवानों ने छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. इसके कारण कचहरी चौक पर कुछ देर तक भगदड़ मची रही. जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र फायरिंग रेंज के मैदान में […]
मोतिहारी : शहर के कचहरी चौक पर शनिवार को सड़क जाम कर हंगामा कर रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चटकायीं. पुलिस के जवानों ने छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. इसके कारण कचहरी चौक पर कुछ देर तक भगदड़ मची रही. जानकारी के अनुसार, कॉलेज के छात्र फायरिंग रेंज के मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे. वहां पहले से मजुराहां के युवक क्रिकेट खेल रहे थे. छात्रों ने पूछा कि आपलोग कब तक खेलेंगे. इस पर लड़कों ने गाली गलौज की.
विरोध करने पर छात्रों को विकेट व बैट से मार घायल कर दिया. पुलिस खबर मिलने के बाद पहुंचने में देर कर दी. इसको लेकर कॉलेज के छात्रों ने कचहरी चौक पर आगजनी कर जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रजनीश लाल, सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार व नाका चार के प्रभारी धीरज कुमार दलबल के साथ पहुंचे. छात्रों को समझा सड़क जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र हमलावर लड़कों की गिरफ्तारी की मांग पर
अड़े रहे. जाम के कारण आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा. छात्रों ने जाम नहीं हटाया, तो पुलिस ने लाठी चटकानी शुरू कर दी. इसमें कई छात्र चोटिल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




