दूसरे दिन भी जारी रहा टोला सेवकों का आमरण अनशन

मोतिहारी : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में टोला सेवक संघ का आमरण अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे राजकिशोर कुमार ने बताया अनशनकारियों की स्थिति विगड़ते जा रही है. पर कोई अधिकारी अनशकारियों की सूधि लेने नही पहुंचे. बताया कि 69 महादलीत टोला सेवक कई बार अनशन […]
मोतिहारी : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में टोला सेवक संघ का आमरण अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे राजकिशोर कुमार ने बताया अनशनकारियों की स्थिति विगड़ते जा रही है. पर कोई अधिकारी अनशकारियों की सूधि लेने नही पहुंचे. बताया कि 69 महादलीत टोला सेवक कई बार अनशन किए है पर जिला शिाक्षा पदाधिकारी के द्वारा हर बार समायोजन का झूठा अश्वासन देकर छोड़ दिया जाता है. अनशन कारियों का कहना है
कि बुधवार को कार्यालय में तालाबंदी कर कार्यालय कार्य को बाधीत किया जायेगा. अगर इससे भी बात नही बनी तो इसके बाद अनशनकारी टोला सेवक डीइओ कार्यालय में आत्मदाह करेंगे. मौके पर अनशाकारी राजेश राम, हरिशंकर राम, भूलन राम, शिव कुमार राम, के अलावे ओमप्रकाश राम, परितोष राम, रामदयाल बैठा, सुरेंद्र राम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




