ट्रक ने कार व बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लखौरा रोड में गुलरिया गांव के पास रविवार की दोपहर एक लापरवाह ट्रक चालक ने बैगनआर कार व बाइक में ठोकर मार दी. इस घटना में कार सवार छौड़ादानो के श्रीपुर निवासी अभिषेक कुमार सहित बाइक चालक घायल हो गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग निकला.आक्रोशित ग्रामीणों ने […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लखौरा रोड में गुलरिया गांव के पास रविवार की दोपहर एक लापरवाह ट्रक चालक ने बैगनआर कार व बाइक में ठोकर मार दी. इस घटना में कार सवार छौड़ादानो के श्रीपुर निवासी अभिषेक कुमार सहित बाइक चालक घायल हो गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग निकला.आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक नंबर एनएल0जी/1259, बाइक नंबर बीआर05एफ/ 3787 को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी है. उसके नाम व पते की जानकारी नहीं मिल सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




