बिहार के इस जिले में BJP एमएलसी और MLA से मांगी गयी रंगदारी, मामले ने पकड़ा तूल

Updated at : 06 Jan 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के इस जिले में BJP एमएलसी और MLA से मांगी गयी रंगदारी, मामले ने पकड़ा तूल

पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा के भाजपा विधायक से अपराधियों ने रंगदारी की मांग की है. जानकारी के मुताबिक विधायक को फोन कर लगातार रंगदारी देने के लिये दबाव बनाया जा रहा है. विधायक को फोन कर गुरुवार को अपराधियों ने एक बार फिर रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं […]

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा के भाजपा विधायक से अपराधियों ने रंगदारी की मांग की है. जानकारी के मुताबिक विधायक को फोन कर लगातार रंगदारी देने के लिये दबाव बनाया जा रहा है. विधायक को फोन कर गुरुवार को अपराधियों ने एक बार फिर रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी भी मिली है. नक्सल प्रभावित इलाके राजेपुर बाजार में पिपरा के विधायक श्यामबाबू यादव और बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गयी. कभी फोन, तो कभी पर्चा फेंक कर उन्हें यह धमकी दी गयी है.

पहले भी मांगी गयी है रंगदारी

इतना ही नहीं सूचना के मुताबिक पहले भी जिले के पिपरा, कल्याणपुर के अलावा मधुबन ,सुगौली, मोतिहारी और चिरैया के बीजेपी विधायकों से रंगदारी की मांग की जा चुकी है. घटना के बाद विधायक के समर्थकों में प्रशासन की सुस्ती को लेकर काफी आक्रोश है. वहीं भाजपा नेताओं में इस बात को लेकर काफी रोष है.

मामले ने पकड़ा तूल

विधायक से रंगदारी मांगने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. जिला बीजेपी कार्यालय में नेताओं ने मीडिया को बुलाकर कहा कि पुलिस अपराधियों के साथ मिली हुई है. इतना ही नहीं विधायक का कहना है कि जिले के एक डीएसपी अपराधियों के साथ पूरी तरह मिले हुए हैं. उनका अपराधियों से सांठगांठ है. डीएसपी की वजह से इलाके में क्राइम की घटनाओं में इजाफा हुआ है. विधायक ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे लोग सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन