किसानों का ऋण माफ करे मोदी सरकार: िवनोद
Updated at : 05 Jan 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते राजद के वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव व अन्य. केंद्रीय कृषि मंत्री जारी करें श्वेतपत्र नगर निकाय के कार्यों की होगी जांच मोतिहारी : राजद नेता विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी ने देश में नोट बंदी कर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक किया है. पीएम के इस फैसले से आज देश की सवा सौ करोड़ […]
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते राजद के वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव व अन्य.
केंद्रीय कृषि मंत्री जारी करें श्वेतपत्र
नगर निकाय के कार्यों की होगी जांच
मोतिहारी : राजद नेता विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी ने देश में नोट बंदी कर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक किया है. पीएम के इस फैसले से आज देश की सवा सौ करोड़ जनता परेशान है. गरीब मजदूर,किसान एवं छात्र सहित समाज का सभी तबका नोट बंदी की मार झेल रही है.
जनता को समय का इंतजार है,वक्त आने पर देश की जनता मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी. वे बुधवार को आइएमए परिसर में समारोह के दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. समारोह का आयोजन पार्टी के नेता गप्पू राय व जिप सदस्य ममता राय के द्वारा नव वर्ष के मौके पर आयोजित की गयी थी.
वरीय नेता ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 48 वें दिन सही समय पर नोट बंदी पर चोट किया. नोट बंदी की विरोध प्रदर्शन की इस मुहिम को प्रदेश के सभी जिला में कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया. जिसमें मोतिहारी जिला पार्टी के इस अभियान में पहले स्थान पर रही. यहां के सांसद सह केंद्रीय कृषि मंत्री ने जनहित में चंपारण एवं सूबे के विकास में कोई कार्य नहीं किया है. मौके पर राजद सचेतक राजेन्ंद्र राम,विधायक फैसल रहमान,डॉ.शमीम अहमद,डॉ. राजेश कुशवाहा,एमएलसी सतीश कुमार,वीरेंद्र नरायण यादव, ब्रजेश पांडेय,पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद,अवधेश कुशवाहा,शिवजी राय, लक्ष्मी नरायण यादव,मीना द्विवेद्वी,हरिशंकर यादव,बब्लू देव,मनोज सिंह,ओमप्रकाश सहनी,मंजू देवी, भुवन पटेल, शैलेंद्र शुक्ला,बजरंगी नारायण ठाकुर,डॉ. विजय कुमार,रविंद्र प्रताप सिंह,नसीम अख्तर,मुमताज अहमद आदि गणमान्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




