जिला परिषद सदस्यों ने पूछे 515 सवाल

Updated at : 23 Dec 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्यों ने पूछे 515 सवाल

मोतिहारी : विधान सभा की तर्ज पर होने वाली जिला परिषद की सामान्य बैठक के लिए जिले के विभिन्न विभागों से 515 सवाल पूछे गये हैं.इनमें से 125 का जवाब आ गया है जबकि शेष 390 के प्रश्नों के उत्तर की प्रतीक्षा है.जानकारी देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने बताया कि 24 को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : विधान सभा की तर्ज पर होने वाली जिला परिषद की सामान्य बैठक के लिए जिले के विभिन्न विभागों से 515 सवाल पूछे गये हैं.इनमें से 125 का जवाब आ गया है जबकि शेष 390 के प्रश्नों के उत्तर की प्रतीक्षा है.जानकारी देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने बताया कि 24 को सामान्य बैठक होनी थी लेकिन अधिकांश विभागों द्वारा प्रतिवेदन नहीं दिये जाने के कारण अब बैठक 23 जनवरी को होगी. इस बैठक को ले हर स्तर से तैयारी की जा रही है.

जो सवाल पुछे गये हैं उसमें शिक्षा विभाग से 55,स्वास्थ्य विभाग से 51,सिंचाई से 26,विद्युत से 38,जिला आपूर्ति से 37,कृषि से 20,पीएचइडी से 12,व वन विभाग से तीन प्रश्न शामिल हैं. अनुपालन प्रतिवेदन नहीं आने पर जिप अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने इसे गंभीर मामला बताया और कहा कि प्रतिवेदन नहीं आने से कई तरह की समस्याएं हो रही है.दस जनवरी तक हर हाल में अनुपालन प्रतिवेदन देने व प्रश्न को उत्तर देने का अनुरोध अधिकारियों से किया है और चेतावनी भी दी है कि अगर समय पर प्रतिवेदन नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम सहित सरकार को लिखा जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन