पुलिस ने चांदमारी चौक पर लफंगों की ली खबर
Updated at : 21 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

युवक को कब्जे में लेती पुलिस ़ एक को दबोचा, पूछताछ जारी मोतिहारी : नगर पुलिस ने चांदमारी चौक पर लंफगों की जमकर खबर ली. इस दौरान एक लफंगा पकड़ा गया. पुलिस ने उससे उठक-बैठक करायी. पकड़ा गया लफंगा रघुनाथपुर बालगंगा का मनीभूषण कुमार है. बताया जाता है कि एक कोचिंग के सामने दर्जन पर […]
विज्ञापन
युवक को कब्जे में लेती पुलिस ़
एक को दबोचा, पूछताछ जारी
मोतिहारी : नगर पुलिस ने चांदमारी चौक पर लंफगों की जमकर खबर ली. इस दौरान एक लफंगा पकड़ा गया. पुलिस ने उससे उठक-बैठक करायी. पकड़ा गया लफंगा रघुनाथपुर बालगंगा का मनीभूषण कुमार है. बताया जाता है कि एक कोचिंग के सामने दर्जन पर लफंगे खड़े थे.
कोचिंग से पढ कर बड़ा बरियारपुर का अखिलेश कुमार बाहर निकला तो लफंगों ने उसके साथ मारपीट की. इस दौरान गश्ती पर निकले नगर थाना के दारोगा धर्मजीत महतो ने पहंुच गये. पुलिस को देख सभी फरार हो गये, जबकि मनीभूषण पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपने साथी आदित्य कुमार सहित अन्य के नाम का खुलासा किया है.
उसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है. बताते चले कि चांदमारी रामशरण द्वार से लेकर दुर्गा मंदिर रोड में सुबह होते ही लफंगों का जमावड़ा लग जाता है. कोचिंग पढने आने वाली लड़कियों से छेड़खानी व छात्रों पर दादागीरी जमाते है. इसको लेकर कोचिंग आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




