सर्दी पर भारी िदखा पाठकों का उत्साह
Updated at : 13 Dec 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर मॉनसून धमाका. स्क्रैच कूपन को ले पाठकों में खुशी, पुरस्कार वितरण शुरू मोतिहारी : प्रभात खबर का मानसून धमाका सर्द हवा पर भारी दिखा. सोमवार की सुबह एक तरफ पूरा जिला ठंड व पछुआ हवा से परेशान था और लोग अपने-अपने घरों में दूबके हुए थे तो वहीं प्रभात खबर के पाठक अपना […]
विज्ञापन
प्रभात खबर मॉनसून धमाका. स्क्रैच कूपन को ले पाठकों में खुशी, पुरस्कार वितरण शुरू
मोतिहारी : प्रभात खबर का मानसून धमाका सर्द हवा पर भारी दिखा. सोमवार की सुबह एक तरफ पूरा जिला ठंड व पछुआ हवा से परेशान था और लोग अपने-अपने घरों में दूबके हुए थे तो वहीं प्रभात खबर के पाठक अपना इनाम पाने के लिए जिला स्कूल समय से पूर्व ही पहुंच गये थे. उनकी यह दीवानगी व जुनून कुछ और बयां कर रही थी. कोटवा के रिपू वाशींग मशीन उपहार पाकर एक तरफ झूमते रहे तो दूसरी तरफ जानपुल के अल्ताफ वैक्यूम क्लिनर ले आनंदित नजर आये. और प्रभात खबर के इस कार्यक्रम की सराहना करते रहे. केसरिया थाना क्षेत्र के गंगा सिरिसिया निवासी पुनम देवी उपहार पाकर काफी खुश नजर आ रही थीं.
उनके चेहरे पर एक अलग तरह की चमक थी. पूछे जाने पर बताया कि जो उपहार मिला है वह काफी उपयोगी है. यह ऐसा उपहार है जो बाजार से खरीदा नहीं जा सकता. वहीं मठिया की माहिर कुमारी प्रभात खबर के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए नहीं थक पा रही थीं. उनका कहना था कि प्रभात खबर एक ऐसा अखबार है जो पाठकों की भावना का भी ख्याल करता है. बाजार से जो घरेलू वस्तुएं खरीदने के लिए सोचना पड़ता है उसे प्रभात खबर दे रहा है. इस तरह से सैकड़ों पाठकों की अपनी-अपनी सोच थी और सभी इस उपहार के प्रति काफी उत्साहित नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




