संशोधन प्रस्ताव के प्रति मधेशी मोरचा हुआ सकारात्मक

Updated at : 12 Dec 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
संशोधन प्रस्ताव के प्रति मधेशी मोरचा हुआ सकारात्मक

रक्सौल : नेपाल सरकार के द्वारा नेपाल संसद में मधेशी दलों की मांग को शामिल करते हुए दर्ज कराये गये संविधान संशोधन प्रस्ताव को नहीं मानने के निर्णय के प्रति मधेशी मोर्चा ने हल्का सकारात्मक रूख दिखाया है. हालांकि मोर्चा ने यह स्पष्ट किया है कि जो संशोधन प्रस्ताव लाया गया है, उसे उसी तरह […]

विज्ञापन

रक्सौल : नेपाल सरकार के द्वारा नेपाल संसद में मधेशी दलों की मांग को शामिल करते हुए दर्ज कराये गये संविधान संशोधन प्रस्ताव को नहीं मानने के निर्णय के प्रति मधेशी मोर्चा ने हल्का सकारात्मक रूख दिखाया है. हालांकि मोर्चा ने यह स्पष्ट किया है कि जो संशोधन प्रस्ताव लाया गया है, उसे उसी तरह नहीं माना जायेगा,

लेकिन वार्ता के माध्यम से बीच का रास्ता निकाला जा सकता है. शनिवार की शाम तमलोपा के अध्यक्ष महंथ ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संशोधन प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक धारना बनाने के लिए वार्ता का रास्ता खुलने की बात कही. वहीं मोर्चा की बैठक में एमाले व थारू समुदाय के द्वारा किये जा रहे आंदोलन की भी समीक्षा की गयी. बैठक में शामिल फोरम गणतांत्रिक के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया कि सतारूढ़ दलों के द्वारा लाये गये संविधान संशोधन प्रस्ताव को समझदारी के आधार पर थोड़ा बदलाव कर स्वीकार किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन