पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी
Updated at : 10 Dec 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

ठिठुरन के बीच अटकी जिंदगी शाम में छह बजते ही बंद होने लगीं दुकानें कई लोगों ने मॉर्निंग वॉक बंद िकया मोतिहारी : तापमान में लगातार आ रही गिरावट व पछुआ हवा ने मुश्किलें बढा दी है. घर से लेकर बजारों व कार्यालयों तक ठंड का व्यापक असर दिख रहा है. कनकनी व ठिकुरन के […]
विज्ञापन
ठिठुरन के बीच अटकी जिंदगी
शाम में छह बजते ही बंद होने लगीं दुकानें
कई लोगों ने मॉर्निंग वॉक बंद िकया
मोतिहारी : तापमान में लगातार आ रही गिरावट व पछुआ हवा ने मुश्किलें बढा दी है. घर से लेकर बजारों व कार्यालयों तक ठंड का व्यापक असर दिख रहा है. कनकनी व ठिकुरन के बीच जिंदगी अटक सी गयी है और कई तरह की समस्याएं आम जनता को हो रही है. सभी अपने-अपने जिंदगी को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं. बाजारों में एक तरफ जहां लोगों की चहलकदमी कम हो गयी है,तो वहीं दुसरी तरफ सड़कों पर भी खास असर दिख रहा है.
शहर के मेनरोड, मीनाबाजार, छतौनी चौक, जानपुल चौक आदि इलाकों में शाम छह बजने के साथ ही दुकानें बंद होने लग रही है और सड़कों पर आवागमन काफी कम हो जा रहा है.
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पांच बजने के साथ ही सन्नाटा दिख रहा है.अलाव की नहीं है कोई व्यवस्था: ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था जरूरी होती है. प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों को अलाव की व्यवस्था करने का आदेश तो दे दिया है लेकिन शाम 6 बजे तक कहीं अलाव जलते नही देखा गया है.शहर के गांधी चौक,छतौनी चौक, स्टेशन चौक सहित सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का आदेश गुरूवार की शाम में दिया था.अंचलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में लकडी की व्यवस्था कर अलाव जलवाने का आदेश दिया था.
सेहत पर भी पड़ रहा असर: ठंडी का असर सेहत पर भी पड़ रहा है.बच्चों,गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ दिल के मरीजों को इस मौसम में सावधान रहने की आवश्यक्ता है. स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ताहेरा तबस्सुम के अनूसार,इस मौसम में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को विशेष सावधान रहने की आवश्यता है.महिलाएं विटामीन सी के साथ-साथ गर्म व ताजा भोजन करना चाहिए.
घर से नहीं निकलें हार्ट के मरीज :
जिले के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. तबरेज आलम ने बताया कि इस तरह के मौसम में हृदय रोग के मरीजों को घर से नही निकलना चाहिए.अलाव जलाकर सेहत की रक्षा करनी चाहिए. मसालेदार खानपान से बचना चाहिए.बीपी व सुगर के मरीजों को भी सावधान रहना चाहिए.
सभी एसडीओ व सीओ को अलाव की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है. अगर कहीं नही जलने की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.अलाव जलाने से सबंधित तस्वीर भी देने का आदेश दिया गया है.
सुनील कुमार यादव, डीडीसी सह प्रभारी डीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




