चकनिया गांव में महिला को निर्वस्त्र कर मैला पिलाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा थाने के चकनिया गांव में डायन का आरोप लगा महिला को सरेआम नि वस्त्र कर मैला पिलाया गया. विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गयी. पीड़िता व उसके परिजन शिकायत लेकर सरपंच के पास गये. सरपंच ने उनको महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर वापस लौटा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा थाने के चकनिया गांव में डायन का आरोप लगा महिला को सरेआम नि वस्त्र कर मैला पिलाया गया. विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गयी. पीड़िता व उसके परिजन शिकायत लेकर सरपंच के पास गये. सरपंच ने उनको महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर वापस लौटा दिया. पीड़िता ने बुधवार की शाम महिला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में ग्रामीण अशोक भगत, उसकी पत्नी सुनीता देवी व राजवंशी भगत को आरोपित किया गया है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अशोक भगत के पांच वर्षीय पुत्र करण कुमार की तबीयत खराब थी. उसका इलाज ग्रामीण चिकित्सक के पास हुआ, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हुई. परिजन उसको लेकर एक ओझा के पास गये. ओझा ने झाड़-फूंक के बाद कहा कि पड़ोस की एक महिला डायन है. वह इस बच्चे को मारने की कोशिश कर रही है. ओझा के पास से लौटने के बाद बीमार बच्चे के परिजन डायन कह गाली गलौज कर रहे थे.
शाम में बीमार बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे पर पहुंच गये. गाली देते हुए कहने लगे कि इसकी बीमारी ठीक करो. विरोध करने पर तीनों ने बाल पकड़ बीच सड़क पर घसीटा व निवस्त्र कर दिया. उसके बाद जबरन मुंह में मैला डाल दिया. महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
बीमार बच्चे को लेकर परिजन
गये थे तांत्रिक के पास
तांत्रिक ने पड़ोस की महिला को बता दिया डायन
पीपरा थाने के चकनिया गांव
की घटना
महिला थाने में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










