बेलिसराय उपकेंद्र से जुड़ा चांदमारी फीडर

Updated at : 09 Dec 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
बेलिसराय उपकेंद्र से जुड़ा चांदमारी फीडर

मोतिहारी : लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे चांदमारी फीडर को बेलिसराय स्थित नये उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है. पहले यह मजुराहां उपकेंद्र से जुड़ा था. दूरी होने के कारण चांदमारी फीडर के कुछ क्षेत्रों में हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी. विभाग के अनुसार बेलिसराय से जुड़ने के बाद चांदमारी से लो-वोल्टेज […]

विज्ञापन

मोतिहारी : लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे चांदमारी फीडर को बेलिसराय स्थित नये उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है. पहले यह मजुराहां उपकेंद्र से जुड़ा था. दूरी होने के कारण चांदमारी फीडर के कुछ क्षेत्रों में हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी. विभाग के अनुसार बेलिसराय से जुड़ने के बाद चांदमारी से लो-वोल्टेज की समस्या कुछ हद तक दूर हो जायेगी.

कहां कब रहेगी और कटेगी बिजली
शहरी फीडर से जुड़े मजुराहां उपकेंद्र को 10 मेगावाट चाहिए लेकिन उसे छह मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है. रात 11 बजे से एक बजे तक पांच मेगावाट. रात एक से सुबह पांच बजे तक 16 मेगावाट, सुबह पांच से सात बजे तक 5.2 मेगावाट. सुबह सात से 11 बजे दिन तक 7.5 मेगावाट बिजली मिलेगी.
चकिया उपकेंद्र से मेहसी व मधुबन को आपूर्ति की जाती है, जहां 15 मेगावाट बिजली चाहिए लेकिन नये रोटेशन के अनुसार रात 11 से एक बजे 12 मेगावाट. रात एक से तीन बजे शून्य मेगावाट, तीन बजे से पांच बजे सुबह 12 मेगावाट. पांच से सात बजे छह मेगावाट, सात से नौ बजे शून्य मेगावाट. नौ बजे से एक बजे दिन तक छह मेगावाट, एक से तीन बजे दिन तक शून्य मेगावाट. शाम तीन से पांच बजे तक छह मेगावाट बिजली मिलेगी.
छतौनी उपकेंद्र से बाजार, हेनरी, जानपुल व छतौनी व लखौरा फीडर जुड़ा है जिसे रात 11 से सुबह पांच बजे 7.8 मेगावाट, पांच बजे सुबह से पांच बजे शाम तक छह मेगावाट बिजली मिलेगी.
कोटवा में 11 बजे से तीन बजे रात तक 3.4 मेगावाट, तीन बजे से सुबह पांच बजे तक शून्य मेगावाट. पांच से सुबह नौ बजे तक दो मेगावाट, नौ से 11 बजे तक शून्य मेगावाट. 11 से तीन बजे तक दो मेगावाट तथा तीन से पांच बजे शाम तक शून्य मेगावाट बिजली मिलेगी.
बंजरिया में 11 बजे रात से तीन बजे सुबह तक दो मेगावाट. तीन से पांच बजे सुबह तक शून्य मेगावाट. पांच से नौ बजे तक एक मेगावाट, नौ से 11 बजे तक शून्य मेगावाट, 11 से तीन बजे तक एक मेगावाट, तीन से पांच बजे तक शून्य मेगावाट बिजली मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन